भारत सरकार ने आज यानी बुधवार को बांग्लादेश के राजदूत को बुलाया। ये मुलाकात ढाका में भारतीय दूतावास को मिली धमकी के तुरंत बाद रखी गई। बांग्लादेश के राजदूत मोहम्मद रियाज हमीदुल्लाह दोपहर विदेश मंत्रालय पहुंचे।

भारत सरकार ने आज यानी बुधवार को बांग्लादेश के राजदूत को बुलाया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत सरकार ने आज यानी बुधवार को बांग्लादेश के राजदूत को बुलाया। ये मुलाकात ढाका में भारतीय दूतावास को मिली धमकी के तुरंत बाद रखी गई। बांग्लादेश के राजदूत मोहम्मद रियाज हमीदुल्लाह दोपहर विदेश मंत्रालय पहुंचे। हमीदुल्लाह को भारतीय दूतावास को धमकी मिलने के एक दिन बाद ही भारत बुला लिया गया। एनसीपी के नेता हसनत अब्दुल्ला ने अपने सार्वजनिक भाषणों में भारत के खिलाफ बयानबाजी की। हसनत अब्दुल्ला ने सेवन सिस्टर्स को अलग-थलग करने की धमकी दी थी और बांग्लादेश में अस्थिरता होने पर पूर्वोत्तर के अलगाववादियों को शरण देने की बात कही गई थी।
भड़काऊ बयान पर भड़का भारत
गौरतलब है कि अब्दुल्ला हमेशा ही भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देता रहा है, लेकिन भारत ने इस बयान के बाद सख्त रुख अपनाते हुए बांग्लादेश के उच्चायुक्त से बातचीत कर तलब कर दिया है। भारत सरकार के बुलावे पर ही मोहम्मद रियाज हमीदुल्लाह विदेश मंत्रालय आए।
विजय दिवस के तुरंत बाद सामने आया मामला
गौरतलब है कि यह घटनाक्रम बांग्लादेश के मुक्ति दिवस यानी विजय दिवस के एक दिन बाद सामने आया है। यह दिन 1971 के युद्ध में भारत की जीत और बांग्लादेश की स्वतंत्रता की याद में मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश को विजय दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने एक्स पर लिखा था, विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन, अंतरिम सरकार और बांग्लादेश की जनता को विजय दिवस की शुभकामनाएं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डीएसी की बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी मिली है। जानें इससे सेना को मिलने वाले आधुनिक हथियारों, वाहनों और उपकरणों की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे ने पीआरएस काउंटरों से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (OTIS) शुरू कर दी है। अब मात्र 45 पैसे के प्रीमियम में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय और DGHS ने देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जानें इसके कारण, नियम और उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई।
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया है। अदालत ने फैसले के मुख्य आधार बताते हुए वादी भाजपा नेता को फटकार लगाई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा हो गया। सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है।
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।