प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के दौरे पर हैं। मंगलवार को इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट आनर निशान आफ इथियोपिया से सम्मानित किया। बुधवार को पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया।

बुधवार को पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया।

अदीस अबाबा। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के दौरे पर हैं। मंगलवार को इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट आनर निशान आफ इथियोपिया से सम्मानित किया। बुधवार को पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया। मोदी ने कहा- यह मेरे लिए गर्व की बात है। यह मेरा सम्मान नहीं, देश का सम्मान है। लोकतंत्र के मंदिर में आना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा- इथियोपिया, जिसे शेरों की धरती कहा जाता है। आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैं यहां खुद को बिल्कुल अपने घर जैसा महसूस कर रहा हूं, क्योंकि भारत में मेरा गृह राज्य गुजरात भी शेरों की धरती के रूप में जाना जाता है। पीएम मोदी ने कहा- भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान, दोनों ही हमारी धरती को मां के रूप में संबोधित करते हैं। ये हमें अपनी विरासत, संस्कृति और सुंदरता पर गर्व करना सिखाते हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।
हमारे रिश्तों का नया युग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-चाहे हम अदीस अबाबा में रहें या अयोध्या में रहें, राजनीति और सीमाओं से परे हमारी सभ्यताओं की एक साझा जड़ें हैं, जो सभ्यताओं के बीच पुल बनाती हैं और हमारे रिश्तों को नए युग में ले जा रही हैं।
भारत की ओर से स्वीकार करता हूं सम्मान
पीएम मोदी ने कहा- मैं इथियोपिया की संसद, यहां के लोगों और देश की लोकतांत्रिक यात्रा के प्रति गहरा सम्मान लेकर आया हूं और भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से मित्रता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने आया हूं। इसी भवन में कानून बनते हैं, यहां जनता की इच्छा राज्य की इच्छा बनती है और जब राज्य की इच्छा जनता की इच्छा से मेल खाती है, तभी विकास की गाड़ी आगे बढ़ती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा-मुझे कल इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया, जिसे मैं भारत के लोगों की ओर से विनम्रता और हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।