जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार शाम को शुरू हुआ सर्च आपरेशन शनिवार को भी जारी रहा। आपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकी ढेर कर दिया है। सेना को आशंका है कि अभी इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं।

कुलगाम में एनकाउंटर साइट से हारिस नजीर डार का शव मिला।

श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने शनिवार को जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। आतंकवादी की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर डार के रूप में हुई है। हारिस उन 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में था, जिनके नाम सरकार ने पहलगाम हमले के बाद जारी किए थे। हारिस सी-कैटेगरी का आतंकी था। उसके पास से एके-47 राइफल, मैगजीन और ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार शाम को शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन शनिवार को भी जारी रहा। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। सेना को आशंका है कि अभी इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं। इस बारे में भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने जानकारी दी है। चिनार कॉर्प्स ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी का खुफिया इनपुट के आधार पर दक्षिण कश्मीर के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया।
सेना का कहना है कि इस इलाके में अभी दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शामिल हो सकते हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी को और मजबूत कर लिया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है, क्योंकि आतंकियों की ओर से रातभर से रुक-रुक कर और तीव्र गोलीबारी की जा रही है।
आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के ऑपरेशन का यह दूसरा दिन है। इससे पहले, 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत, लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मारा था। 31 जुलाई को पुंछ में एलओसी के पास दो और आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एमएलसी (विधान परिषद) की 28 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ। पीएम मोदी ने बैलेट पेपर चुनाव का जिक्र कर उठाए सवाल। जानिए किस राज्य में किस पार्टी ने मारी बाजी।
दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची से 47 लाख नाम गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को घेरा। फॉर्म-6, 30 अक्तूबर की समयसीमा और मजदूरों के अधिकारों पर पूछे अहम सवाल।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% DA बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है। जानें आपकी सैलरी और पेंशन में कितना इजाफा होगा।
देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर हुए चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के नतीजों और रुझानों में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से भाजपा ने अब तक 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
नाबालिग से दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक जोधपुर जेल में सरेंडर नहीं किया है। पैरोल खत्म होने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है।
उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब न्यायाधीश भी सुरक्षित हैं। दरअसल, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा पर हमला बोला गया। उनकी कार में बाइक की टक्कर लगने के बाद समझाने पर युवक ने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया।
चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 प्रति घंटे की की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पहली किताब 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इस किताब में उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी और जीवन के शुरुआती सफर को साझा किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को 10 दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है। पढ़ें आयोग के प्रमुख तर्क और अगली सुनवाई की तिथि।
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। शपथ लेने वाले सभी चार नेता कश्मीर घाटी से हैं। इनमें एक महिला विधायक शमीम फिरदौस भी शामिल हैं।