मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी पर बन रहे नए घाटों और पुल का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और सुगम मार्ग बनाने के दिए निर्देश।
सतना जिले में प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं के नतीजों ने शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर उजागर कर दी है। 48 स्कूलों का परिणाम 40 फीसदी से कम रहने पर प्रशासन सतर्क हो गया है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे ने शुरू की तैयारियां। जानें उन 7 रेलवे स्टेशनों के बारे में जिनका कायाकल्प हो रहा है और श्रद्धालुओं के लिए क्या होंगी विशेष सुविधाएं।
मध्यप्रदेश के धार जिले की भोजशाला की मुक्ति और उसके गौरव की पुनर्स्थापना के लिए हिंदू समाज संकल्पित है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाना है। ऐसे में महज दो मंगलवार ही शेष हैं और दो ही सत्याग्रह होना है। इसके बाद 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी का जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया जाएगा।
इसरो 15 दिसंबर-2025 को श्रीहरिकोटा से अपना सबसे भारी अमेरिकी कॉमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट 6.5 टन वजनी ब्लू-बर्ड-6 लॉन्च करेगा। यह लॉन्चिंग से भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
आईपीएल-2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट की चमक कुछ बड़े नामों के बिना फीकी पड़ने वाली है। जैसे-जैसे 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला मिनी आक्शन करीब आता जा रहा है, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खुद को इस सीजन से अलग कर लिया है।
पूरे 1 हफ्ते तक फ्लाइट रद्दीकरण के बाद इंडिगो की उड़ाने अब पटरी पर लौट चुकी हैं। इंडिगो एयरलाइंस के ज्यादातर विमान आसमान में उड़ान भर रहे हैं। हालांकि, इंडिगो ने लगातार आठवें दिन भी 60 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करने की घोषणा की है। इंडिगो की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, आज इंडिगो की कुल 67 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।
CLAT 2026 परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 2 से 4 बजे तक देशभर के 139 सेंटरों पर पेन-पेपर मोड में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। यहां जानें डाउनलोड प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और आखिरी दिनों की तैयारी टिप्स।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगामी एक दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर राज्य में हो रहे कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह शिखर पर भगवा ध्वज फहराने का दिव्य आयोजन अब अंतिम चरण में है। पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को स्वयं ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद रामपथ पर विशाल रोड शो भी निकालेंगे। पूरे कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए भाजपा और राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दिन-रात जुड़े हुए हैं।






















