मध्य प्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क हादसा। भैंसदेही-गुदगांव रोड पर तूफान जीप ने स्कूल वैन को मारी टक्कर। केजी-2 की छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल। पुलिस जांच जारी और आरोपी ड्राइवर की तलाश।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल में सुबह भोजनशाला के पास स्थित स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। स्टोर रूम में सफाई का सामान और केमिकल रखा हुआ था जिससे धुंआ तेजी से कॉरिडोर और नीचे के वार्डों में भरने लगा।
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार देर शाम आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के जिला प्रचारक के साथ मारपीट की घटना के बाद नगर में तनाव फैल गया। विवाद के बाद कुछ युवकों ने यादव पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल में 16 बच्चों की मौत के बाद जहां एक्शन में वहीं प्रभावित बच्चों के इलाज को लेकर भी कदम उठा रही है। कफ सिरप से प्रदेश के 12 बच्चे अभी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इसमें आठ का इलाज नागपुर और चार का एम्स भोपाल में चल रहा है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल जिले में कफ सिरप से 16 और राजस्थान में दो बच्चों की मौत ने पूरे देश को हिला दिया है। इसी बीच श्रीसन फार्मास्यूटिकल की फैक्ट्री पर आधारित तमिलनाडु सरकार की 26 पन्नों की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया। बैतूल हाईवे के पास चित्रकूट से बालाजीपुरम (बैतूल) दर्शन के लिए आए सात साधु-संत बोलेरो वाहन (क्रमांक एमपी-19-बीबी-0614) से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बोलेरो का पिछला टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने एक कुएं में समा गया।
बैतूल में जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली दीनदयाल रसोई का पुन: संचालन शुरू हो गया है। रविवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं मजदूरों को नाश्ता परोसा।
इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे पर डेंजर जोन में शामिल बेड़ामऊ और पोलाय के बीच रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। जहां दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।





















