×

मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी आग, चार जिंदगी खाक

By: Arvind Mishra

Jun 25, 202510:07 AM

view1

view0

मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी आग, चार जिंदगी खाक

  • दमकलकर्मियों को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी 

  • धुआं छाने से स्थानीय लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

  • तीन घायलों को पास के ही अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के पास बीती रात एक प्लास्टिक और कपड़ा प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर फायर कर्मियों ने काबू पा लिया गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बचव कर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर से चार जले हुए शव बरामद कर लिए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। दरअसल, दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक पॉलिथीन बनाने वाली तीन मंजिल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में जलकर चार श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। दमकल विभाग के मुताबिक 12 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिली। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 12 से 13 लोग मौजूद थे। इनमें से चार लोग अंदर ही फंस गए, बाकी लोग फैक्ट्री के बाहर आ गए थे। दमकल विभाग के मुताबिक आग लगने की सूचना पर एक के बाद एक 16 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई।

जेसीबी से तोड़ी गई दीवार

आग बड़ी होने के कारण बाद में आठ गाड़ियां और भेजी गई। कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में अर्थमूवर से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी गई। जिसके बाद कर्मचारी सर्च आपरेशन के लिए फैक्ट्री के अंदर घुसे। तीन घायलों को पास के ही अस्पताल ले जाया गया।  

सुबह मिला एक शव

देर रात करीब एक बजे तीन शवों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। एक शव बुधवार की सुबह करीब नौ बजे निकाला गया। सभी शवों को रोहिणी के बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

फैक्ट्री वैध या अवैध...जांच जारी

दमकल विभाग के मुताबिक इस भीषण आग पर काबू पाने में 12 घंटे का समय लग गया। अभी भी कूलिंग और सर्च आॅपरेशन का काम जारी है। रोहिणी जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री मालिक का भी पता लगा रही है। फैक्ट्री वैध है या अवैध है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

चीन ने भरी हामी! छह साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर जताई खुशी

1

0

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने चीन के चिंगदाओं शहर पहुंचे। उन्होंने चीन के रक्षामंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ मुलाकात की। अहम बात यह है कि इस दौरान एक खास फैसले पर सहमति बनी।

Loading...

Jun 27, 2025just now

पहली बार गार्ड आफ आनर के साथ अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा शुरू

जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा में हर साल आयोजित होने वाला एक प्रमुख हिंदू उत्सव है। यह त्यौहार द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, जो चंद्र मास के शुक्ल पक्ष का दूसरा दिन होता है, जिसे बढ़ती चांदनी के कारण आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Loading...

Jun 27, 2025just now

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ISS पर पहुंचे: अंतरिक्ष में रचा इतिहास

शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथी 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गए हैं। शुभांशु ISS पर पहुंचने वाले पहले और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। जानें इस ऐतिहासिक पल की पूरी खबर।

Loading...

Jun 26, 202511 hours ago

दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स की कोई योजना नहीं: गडकरी  

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स की अटकलों पर विराम लगा दिया हे। गडकरी ने X पर गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'  एक पोस्ट के माध्यम से दो पहिया वाहनों से टोल टैक्स लिए जाने की खबरों को गलत बताया।

Loading...

Jun 26, 202512 hours ago

अहमदाबाद प्लेन क्रैश...ब्लैक बॉक्स से मिला अहम डेटा,अब सामने आएगा सच

हादसे में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर ये दोनों ही क्रैश में क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसलिए, डेटा निकाल पाना मुश्किल लग रहा था। लेकिन, अब एक बड़ी सफलता मिली है। सरकार ने कहा-सीवीआर और एफडीआर डेटा का विश्लेषण चल रहा है। इन प्रयासों का लक्ष्य दुर्घटना के कारणों का पता लगाना और विमानन सुरक्षा को बढ़ाना है।

Loading...

Jun 26, 202513 hours ago