गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते हैं। इन बदलावों में सबसे बड़ी दिक्कत है स्ट्रेच मार्क्स का होना। दरअसल, बेबी की डिलीवरी के बाद पेट, जांघों, कमर पर बनने वाले ये निशान यानी कि स्ट्रेच मार्क्स कई बार आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं।
By: Manohar pal
Nov 04, 20256:15 PM
गर्भावस्था के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते हैं। इन बदलावों में सबसे बड़ी दिक्कत है स्ट्रेच मार्क्स का होना। दरअसल, बेबी की डिलीवरी के बाद पेट, जांघों, कमर पर बनने वाले ये निशान यानी कि स्ट्रेच मार्क्स कई बार आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं। इसकी वजह से बहुत सी महिलाएं फुल कपड़े पहनना शुरू कर देती हैं।
वैसे तो बाजार में स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन घरेलू नुस्खे इससे कहीं ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी साबित हो सकते हैं। प्राकृतिक तेलों और हर्बल उपायों की मदद से इन निशानों को धीरे-धीरे हल्का किया जा सकता है। अगर आप भी डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं, तो कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे अपनाकर आप दोबारा पा सकती हैं मुलायम और ग्लोइंग स्किन।
2. नारियल का तेल
अब जब सर्दी का मौसम आ रहा है, तब तो नायिरल का तेल न सिर्फ आपके स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का काम करेगा, बल्कि इससे त्वचा की नमी की कमी भी पूरी होगी। इसके दिन में दो बार इस्तेमाल से स्किन की इलास्टिसिटी भी बढ़ती है।
3. कैस्टर ऑयल
अगर आपके पास कैस्टर ऑयल यानी कि अरंडी का तेल उपलब्ध है तो उसे भी आप स्ट्रेच मार्क्स में लगा सकती हैं। दिन में एक बार खासकर रात में सोते समय इस तेल को हल्के हाथ से अपनी त्वचा पर अप्लाई करें कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखेगा।
4. ऑलिव ऑयल + विटामिन E ऑयल
इन दोनों चीजों का मिश्रण आपके त्वचा पर आए स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने का काम करता है। इसके लिए एक छोटी बोतल में दोनों चीजों को मिक्स करके स्टोर करें। अब इस मिश्रण से रोजाना त्वचा पर मसाज करें। ये स्किन रिपेयर करने में मददगार है।
इस बात को हमेशा रखें ध्यान
भले ही आप कोई भी नुस्खा आजमाकर देख रही हों, बस एक बात का ध्यान हमेशा रखें कि डिलीवरी के बाद त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स आना काफी नॉर्मल है। इसकी वजह से कभी भी अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। अगर आपको किसी तरह का नुस्खा आजमाने का मन नहीं है तो बॉडी पॉजिटीविटी को ध्यान रखें और शरीर को ऐसे ही रहने दें। स्ट्रेच मार्क्स की वजह से शर्मिंदा होने की आपको कोई जरूरत नहीं है।