हर कोई दमकती हुई त्वचा पाना चाहता है और इसके लिए या तो पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाना चाहता है या फिर केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर मोटी रकम खर्च करना चाहता है।

हर कोई दमकती हुई त्वचा पाना चाहता है और इसके लिए या तो पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाना चाहता है या फिर केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर मोटी रकम खर्च करना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर बैठे-बैठे भी ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं? आइए एक ऐसे फेस स्क्रब की रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिसे यूज करने से आपकी त्वचा की डीप क्लीनिंग हो पाएगी।
कैसे बनाएं फेस स्क्रब?
फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको एक स्पून बेसन, एक स्पून कॉफी पाउडर और आधी छोटी कटोरी कच्चे दूध की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और कॉफी पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में कच्चा दूध एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब आप इस फेस स्क्रब को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
सबसे पहले अपने पूरे चेहरे को अच्छी तरह से गीला कर लीजिए। अब आपको इस केमिकल फ्री गाढ़े फेस स्क्रब को अपने चेहरे पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 5 मिनट तक हल्के हाथों से अपने चेहरे पर स्क्रबिंग करें। आखिर में आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, अपने पूरे चेहरे पर स्क्रब को अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
त्वचा के लिए फायदेमंद
इस फेस स्क्रब में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपकी स्किन पर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इस फेस स्क्रब में किसी भी तरह का हार्ष केमिकल नहीं है इसलिए ये स्क्रब आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत में लॉन्च हुआ फेफड़ों के कैंसर का 7 मिनट वाला जादुई इंजेक्शन 'टेसेंट्रिक'। जानिए कैसे काम करती है रोश फार्मा की यह इम्यूनोथेरेपी और क्या है इसकी कीमत।
जानें समय प्रबंधन के प्रभावी तरीके जिनसे आप एक दिन में अधिक काम कर सकते हैं। पोमोडोरो तकनीक और कार्य प्राथमिकता के साथ अपनी उत्पादकता बढ़ाएं।
देर रात तक जागना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे यह आदत मोटापे, हृदय रोग, मानसिक तनाव और कमजोर इम्यूनिटी का कारण बनती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आज ही अपनी आदत बदलें।
गर्मियों में फ्रिज की सफाई बहुत जरूरी है। जानें घर पर DIY क्लीनिंग स्प्रे बनाने का तरीका, फ्रिज को बैक्टीरिया मुक्त रखने के टिप्स और डीप क्लीनिंग के आसान स्टेप्स
रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जानें कैसे यह छोटी सी आदत आपकी इम्यूनिटी, दिमाग और स्किन को बदल सकती है।
क्या आप तकनीक से थके हुए महसूस कर रहे हैं? जानिए डिजिटल डिटॉक्स क्या है, इसके फायदे और मानसिक शांति पाने के लिए इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा कैसे बनाएं।
मटके का ठंडा पानी सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसकी गलत सफाई आपको बीमार कर सकती है। जानें मटके को साफ करने का सही तरीका और इसे बैक्टीरिया मुक्त रखने के आसान टिप्स।
गर्मियों में तेज धूप और पसीने से बेजान हुई त्वचा में जान फूंक देंगे ये खास फल। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें और तरबूज, पपीता जैसे फलों से पाएं नेचुरल ग्लो। जानें त्वचा के लिए बेस्ट समर फ्रूट्स।
भीगे काले चने के फायदे, वजन घटाने के उपाय, एनीमिया का उपचार, डायबिटीज डाइट टिप्स, काले चने खाने का सही तरीका, स्वास्थ्य समाचार, Health Benefits of Soaked Chana.
क्या आप भी मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं? जानें संतुलित आहार, योग, पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन के जरिए वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचने के असरदार उपाय।