×

ऐतिहासिक फैसला... धमकाने पर पुलिस सीधे दर्ज कर सकती है केस

सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक एतिहासिक फैसले में कहा कि आईपीसी की धारा 195 ए के तहत गवाह को धमकाने का अपराध संज्ञेय है, जिसके तहत पुलिस बिना अदालत की शिकायत की प्रतीक्षा किए सीधे एफआईआर दर्ज कर सकती है और जांच शुरू कर सकती है।

By: Arvind Mishra

Oct 28, 20252:13 PM

view4

view0

ऐतिहासिक फैसला... धमकाने पर पुलिस सीधे दर्ज कर सकती है केस

सुप्रीम कोर्ट ।


धमकाने वाले अपराध पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

केरल हाईकोर्ट का फैसला किया खारिज

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक एतिहासिक फैसले में कहा कि आईपीसी की धारा 195 ए के तहत गवाह को धमकाने का अपराध संज्ञेय है, जिसके तहत पुलिस बिना अदालत की शिकायत की प्रतीक्षा किए सीधे एफआईआर दर्ज कर सकती है और जांच शुरू कर सकती है। जस्टिस संजय कुमार की अगुवाई वाली बेंच ने केरल हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि धारा 195अ के तहत गवाह को धमकाने के अपराध के लिए पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती और ऐसे अपराधों की सुनवाई केवल संबंधित अदालत द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 195 और 340 के तहत लिखित शिकायत के माध्यम से ही की जा सकती है।

पुलिस को पूरा अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिए फैसले में हाई कोर्ट के इस नजरिये से असहमति जताते हुए कहा कि धारा 195 ए आईपीसी को जानबूझकर एक अलग और विशिष्ट अपराध के रूप में तैयार किया गया है, जिसका प्रक्रिया और रास्ता अलग है। यह अपराध संज्ञेय श्रेणी में आता है, और इसलिए पुलिस को सीधे गवाह के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने का अधिकार है।

इन धाराओं में ऐक्शन ले सकती है पुलिस

अदालत ने फैसले में कहा कि किसी धमकाए गए गवाह से पहले अदालत में जाकर शिकायत दर्ज कराने की अपेक्षा करना प्रैक्टिकल नहीं लगता है। अगर उस व्यक्ति को संबंधित अदालत के समक्ष जाकर धमकी की सूचना देनी पड़े और इसके लिए धारा 195(1) सीआरपीसी के तहत शिकायत तथा धारा 340 सीआरपीसी के तहत जांच की जरूात हो, तो यह प्रक्रिया केवल न्यायिक प्रक्रिया को पंगु बना देगी। अदालत ने पुलिस की शक्ति को याद दिलाते हुए कहा कि धारा 195ए आईपीसी के तहत अपराध संज्ञेय है, और जब ऐसा है, तो सीआरपीसी की धारा 154 और 156 के तहत पुलिस की कार्रवाई करने की शक्ति पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता। 
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

सावधान! 26-27 मार्च की रात 5 घंटे बंद रहेगा रेलवे का PRS सिस्टम; टिकट बुकिंग और PNR स्टेटस होगा ठप

सावधान! 26-27 मार्च की रात 5 घंटे बंद रहेगा रेलवे का PRS सिस्टम; टिकट बुकिंग और PNR स्टेटस होगा ठप

उत्तर रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को 5 घंटे बंद रखने का फैसला किया है। जानें 26 और 27 मार्च को किन सेवाओं पर पड़ेगा असर और यात्रियों के लिए क्या हैं दिशा-निर्देश।

Loading...

Mar 20, 20267:03 PM

नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष; संजय झा ने दाखिल किया नामांकन, जानें पूरा शेड्यूल

नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष; संजय झा ने दाखिल किया नामांकन, जानें पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी नीतीश पार्टी की कमान अपने पास रखेंगे। जानें चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां।

Loading...

Mar 20, 20266:54 PM

एअर इंडिया की बड़ी चूक: विमान मॉडल की गलती से चीन से वापस लौटी कनाडा की फ्लाइट, लगा लाखों का फटका

एअर इंडिया की बड़ी चूक: विमान मॉडल की गलती से चीन से वापस लौटी कनाडा की फ्लाइट, लगा लाखों का फटका

एअर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर फ्लाइट AI-185 को गलत विमान मॉडल के कारण चीन के ऊपर से यू-टर्न लेना पड़ा। जानें इस 7 घंटे की उड़ान और एयरलाइन को हुए लाखों के नुकसान की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 20, 20266:47 PM

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का मेनिफेस्टो जारी, लक्ष्मी भंडार योजना में ₹500 की बढ़ोतरी, युवाओं को भत्ता।

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का मेनिफेस्टो जारी, लक्ष्मी भंडार योजना में ₹500 की बढ़ोतरी, युवाओं को भत्ता।

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए TMC का घोषणा पत्र जारी। ममता बनर्जी ने लक्ष्मी भंडार की राशि ₹1500 करने, बेरोजगारों को ₹1500 भत्ता देने और 'दुआरे चिकित्सा' जैसे 10 बड़े वादे किए हैं।

Loading...

Mar 20, 20265:37 PM

LPG संकट पर सरकार का बड़ा अपडेट: रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर, होर्मुज में फंसे भारतीय जहाज सुरक्षित

LPG संकट पर सरकार का बड़ा अपडेट: रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर, होर्मुज में फंसे भारतीय जहाज सुरक्षित

भारत सरकार ने एलपीजी आपूर्ति और पश्चिम एशिया संकट पर स्थिति स्पष्ट की है। जानें पेट्रोलियम मंत्रालय की तैयारी, समुद्र में फंसे 22 जहाजों की स्थिति और पीएम मोदी की वैश्विक कूटनीति के बारे में।

Loading...

Mar 20, 20264:05 PM