×

टूटते-झड़ते बालों से अगर आप भी हैं परेशान तो घर पर ही बनाएं ये हेयर पैक 

आज के समय में टूटते-झड़ते बालों से हर कोई परेशान है। अगर आप भी इस समस्य से जूझ रहे हैं ये तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप घर पर ही आसानी से हेयर पैक बना सकते हैं।

By: Manohar pal

Jun 03, 202510:23 PM

view9

view0

टूटते-झड़ते बालों से अगर आप भी हैं परेशान तो घर पर ही बनाएं ये हेयर पैक 

आज के समय में टूटते-झड़ते बालों से हर कोई परेशान है। अगर आप भी इस समस्य से जूझ रहे हैं ये तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप घर पर ही आसानी से हेयर पैक बना सकते हैं। करी पत्ता आपकी हेयर हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपके बालों पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। आइए हेयर फॉल प्रॉब्लम को दूर करने के लिए करी पत्ते को यूज करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।


ऐसे बनाएं करी पत्ते का पेस्ट

करी पत्ते का पेस्ट बनाने के लिए आपको 10 से 15 करी पत्तों की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले करी पत्तों को धोकर अच्छी तरह से पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब आपको करी पत्ते के पेस्ट में दो स्पून दही को अच्छी तरह से मिला लेना है। आप पोषक तत्वों से भरपूर इस हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

इस्तेमाल करने का ये है सही तरीका

आपको इस हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस केमिकल फ्री हेयर पैक को लगभग आधे घंटे तक लगाए रखें। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है। महज एक ही महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

मिलेंगे बेहतर फायदे

इस हेयर पैक के इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या को कम किया जा सकता है। ये हेयर पैक आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा अपने बालों को नेचुरली काला बनाए रखने के लिए भी इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। अगर आप अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो भी करी पत्ते से बने हेयर पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Anjeer Benefits | रोज़ाना अंजीर खाने के 5 बड़े फायदे और सही तरीका | हेल्दी डाइट

Anjeer Benefits | रोज़ाना अंजीर खाने के 5 बड़े फायदे और सही तरीका | हेल्दी डाइट

अपनी डाइट में अंजीर (Fig) शामिल करें और पाएं शानदार स्वास्थ्य लाभ। जानिए फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंजीर कैसे पाचन, ब्लड प्रेशर, इम्यूनिटी और हड्डियों को मज़बूत बनाता है, साथ ही इसे खाने का सही तरीका क्या है।

Loading...

Nov 26, 20256:21 PM

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह 

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक बड़ी चुनौती है, और अक्सर लोग इसे कम करने के लिए तुरंत समाधान खोजते हैं।

Loading...

Nov 19, 20256:04 PM

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

सर्दियों में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। अधिकांश लोगों को लगता है कि चूंकि ठंड में पसीना नहीं आता, इसलिए उन्हें कम पानी पीने की जरूरत है। यह एक बड़ी गलती है!

Loading...

Nov 19, 20255:58 PM

नियमित रूप से अपनाएं ये नुस्खे, एक महीने में ही गायब हो जाएंगी झुर्रियां

नियमित रूप से अपनाएं ये नुस्खे, एक महीने में ही गायब हो जाएंगी झुर्रियां

बेहद कम उम्र में आजकल लोग बालों के सफेद होने और स्किन की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बालों के सफेद होने के बाद उन्हें रंगने के लिए तमाम प्रोडक्ट बहद कम दामों में बाजार में मिल जाते हैं, लेकिन अगर एक बार चेहरे पर झुर्रियां आ जाएं तो उनसे निपटना काफी मुश्किल हो जाता है।

Loading...

Nov 18, 20256:11 PM

सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं जान लें तरीका, नहीं तो फायदे की जगह जो सकते हैं नुकसान 

सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं जान लें तरीका, नहीं तो फायदे की जगह जो सकते हैं नुकसान 

सर्दियों के दिनों में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अक्सर कुछ लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। हालांकि यह आदत उस समय तो राहत देती है, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य, खासकर त्वचा और हृदय को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

Loading...

Nov 18, 20256:06 PM