बेहद कम उम्र में आजकल लोग बालों के सफेद होने और स्किन की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बालों के सफेद होने के बाद उन्हें रंगने के लिए तमाम प्रोडक्ट बहद कम दामों में बाजार में मिल जाते हैं, लेकिन अगर एक बार चेहरे पर झुर्रियां आ जाएं तो उनसे निपटना काफी मुश्किल हो जाता है।

बेहद कम उम्र में आजकल लोग बालों के सफेद होने और स्किन की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बालों के सफेद होने के बाद उन्हें रंगने के लिए तमाम प्रोडक्ट बहद कम दामों में बाजार में मिल जाते हैं, लेकिन अगर एक बार चेहरे पर झुर्रियां आ जाएं तो उनसे निपटना काफी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, आजकल कम उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं, जो किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास को कम कर सकती हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराने की बात नहीं है। चेहरे की देखभाल के लिए कुछ साधारण घरेलू नुस्खे और अच्छी आदतों को अपनाकर आप इन झुर्रियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। सही स्किनकेयर रूटीन और प्राकृतिक उपायों के माध्यम से आप अपने चेहरे को न केवल झुर्रियों से बचा सकते हैं, बल्कि उसे जवां और ताजगी से भरपूर भी बना सकते हैं। इन नुस्खों से चेहरे की झुर्रियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
एलोवेरा का उपयोग करें
अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके चेहरे पर काफी असर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं जो त्वचा को नमी और पोषण देते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
नींबू का रस लगाएं
नींबी के रस का इस्तेमाल हमेशा पैच टेस्ट के बाद ही करें, क्योंकि हर किसी को नींबू का रस सूट नहीं करता है। दरअसल, नींबू का रस त्वचा के लिए प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है और ये कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं।
शहद और दही का इस्तेमाल करें
शहद और दही दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल मास्क के रूप में किया जा सकता है। इनके इस्तेमाल के त्वचा को प्राकृतिक नमी मिलती है और ये झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
जैतून तेल से मसाज करें
जैतून यानी कि ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी आप चेहरे पर कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जैतून का तेल त्वचा को हाइड्रेट करता है और इसमें एंटीएजिंग गुण होते हैं, जो झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। इससे रात के समय मसाज करके सो जाएं, ताकि आपको इसका असर दिखे।
इस्तेमाल के समय रखें इन बातों का ध्यान
यदि आप ऊपर दिएए गए नुस्खों को आजमाकर देख रहे हैं तो ये बात गांठ बांध लें कि पैच टेस्ट बेहद जरूरी है। पैच टेस्ट की मदद से आप ये पता कर पाएंगे कि कहीं आपको किसी चीज से एलर्जी तो नहीं है। क्योंकि कई बार घरेलू चीजें भी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा देती हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
डायबिटीज का खतरा बढ़ने पर अक्सर लोग सबसे पहले अपनी थाली से चावल, रोटी और मीठे फल हटा देते हैं, जबकि बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए खानपान पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे संतुलित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सोचने-समझने की क्षमता समय के साथ घटती जा रही है, जबकि कुछ लोग जरूरी काम ऐसे भूल जाते हैं जैसे उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से डायबिटीज की परेशानी है, तो यह स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है।
ट्रेन का सफर हो और अपनी सीट पर बैठे-बैठे मनपसंद खाना मिल जाए, तो सफर का मजा डबल हो जाता है। आजकल ज्यादातर यात्री अपने मोबाइल से ही खाना आर्डर करना पसंद करते हैं, लेकिन एक गलत क्लिक यात्रियों की सेहत भी बिगाड़ सकता है। यही नहीं, बैंक खाते को खाली कर सकता है।
सर्दियों के मौसम में बुजुर्गों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे सुरक्षित रखें? जानिए फिजियोथेरेपी, सामाजिक जुड़ाव और घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।
आज की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब केवल शहरी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण भारत भी इसकी गंभीर गिरफ्त में आ चुका है। हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिसर्च बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी चुनौती तेजी से विकराल रूप ले रही है।
सर्दियों की शुरुआत में खांसी-जुकाम और बुखार को सामान्य न समझें। AIIMS भोपाल ने श्वसन संक्रमण और निमोनिया से बचने के लिए टीकाकरण और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
जानिए दिवाली के पावन पर्व पर भारत के अलग-अलग राज्यों में बनने वाली खास पारंपरिक मिठाइयों और पकवानों के बारे में, जो उत्सव के स्वाद को दोगुना कर देते हैं।
त्वचा पर बार-बार चकत्ते होना या लगातार खुजली होना कई बार आम समस्या लग सकती है। कई लोग सोचते हैं कि ये लक्षण अपने आप ठीक हो जाएंगे या किसी क्रीम से एलर्जी हो गई होगी। हालांकि, अगर ये बार-बार परेशान कर रहे हैं या रोजमर्रा के जीवन में बाधा डाल रहे हैं, तो ये चिंता का विषय है।
क्या आप दिवाली की सफाई से थक जाते हैं? जानिए बिना थकान के घर की सफाई और प्लानिंग करने के सबसे आसान व प्रभावी स्मार्ट तरीके। समय सारणी, रूम-बाय-रूम सफाई और हेल्थ टिप्स के साथ पूरी जानकारी पढ़ें।
पुराने और बेकार पड़े सामानों को फेंके नहीं! जानिए कैसे कबाड़ से जुगाड़ लगाकर अपने घर को नया, स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली लुक दिया जा सकता है।