मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भंवरकुआ क्षेत्र में आज एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है।

एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने गाड़ियों को टक्कर मार दी।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भंवरकुआ क्षेत्र में आज एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था। दरअसल, इंदौर शहर के खंडवा नाका इलाके में आईटी पार्क के करीब एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी लोडिंग ड्राइवर को पकड़ लिया है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल
स्थनीय लोगों के मुताबिक लोडिंग वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में था। उसने बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इससे उस पर सवार लोग घायल हो गए और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और आरोपी ड्राइवर को पुलिस पकड़कर थाने ले गई।
इलाके में मचा हड़कंप
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोडिंग वाहन का ड्राइवर जिस तरह से गाड़ी दौड़ा रहा था उससे यह साफ समझ आ गया था कि वो नशे की हालत में है। एक के बाद एक वो कई गाड़ियों को टक्कर मारता गया और लोग घायल होकर नीचे गिरते गए। इस दौरान आस-पास मौजूद लोग दौड़े और घायलों को सड़क से उठाकर पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी।
कहा- फेल हो गए थे ब्रेक
पुलिस ने लोडिंग वाहन के ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इस हादसे में एक युवक के सिर में भी चोट आई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। पुलिस वाहन की तकनीकी जांच कराने की बात कह रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के किसानों के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई हेतु दिन में 10 घंटे बिजली और नर्मदा जल से सिंचाई रकबा बढ़ाने की घोषणा की।
सतना के बदखर में फायरिंग की अफवाह से दहशत फैल गई, पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। नागौद के लालपुर में सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हुई।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।