मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिसिंग को नई दिशा देने 2004 बैच के आईपीएस संजय कुमार ने पुलिस कमिश्नर ने पदभार संभाल लिया है। आज यानी सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में निवर्तमान पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने उन्होंने पदभार सौंपा। संजय कुमार भोपाल के तीसरे पुलिस कमिश्नर हैं। संजय कुमार इससे पहले बालाघाट आईजी थे।

आईपीएस संजय कुमार ने पुलिस कमिश्नर ने पदभार संभाल लिया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिसिंग को नई दिशा देने 2004 बैच के आईपीएस संजय कुमार ने पुलिस कमिश्नर ने पदभार संभाल लिया है। आज यानी सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में निवर्तमान पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने उन्होंने पदभार सौंपा। संजय कुमार भोपाल के तीसरे पुलिस कमिश्नर हैं। संजय कुमार इससे पहले बालाघाट आईजी थे। भोपाल में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वे एसपी मुख्यालय के पद पर रहकर भी राजधानी की पुलिस व्यवस्था से जुड़े रह चुके हैं। पदभार संभालने के बाद संजय कुमार ने कहा-संगठित अपराधों की कमर तोड़ना, महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। संगठित अपराध राजधानी के लिए बड़ी चुनौती है और ऐसे अपराधियों की रीढ़ तोड़ना उनका पहला और स्पष्ट लक्ष्य रहेगा।

चुन-चुन कर निपटाएंगे चुनौतियां
संवाददाताओं से चर्चा के दौरान संजय कुमार ने अपनी प्राथमिकताओं और कार्ययोजना साझा करते हुए कहा-राजधानी में प्रभावी पुलिसिंग के लिए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करना जरूरी है। इसके लिए नवाचार किए जाएंगे, ताकि थानों तक जनता के प्रति जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय हो सके। उन्होंने महिला अपराधों को गंभीर चुनौती बताते हुए इनके चिन्हांकन और रोकथाम के लिए विशेष रणनीति बनाने की बात कही।
अतिक्रमण हटाने चलाएंगे अभियान
भोपाल कमिश्नर ने कहा-कई कॉलोनियों में अतिक्रमण के कारण यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, वहां प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाए जाएंगे। इससे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा। बालाघाट में अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी चुनौतियों से निपटना उनके लिए नया नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
हर केस की नियमित मॉनिटरिंग
भोपाल कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि राजधानी जैसे बड़े शहर में अलग-अलग प्रकृति की समस्याओं के लिए अलग नीतियां बनानी पड़ती हैं। मादक पदार्थों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग, बीट सिस्टम को सशक्त करना और निचले स्तर तक जिम्मेदारी तय करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।