मध्य प्रदेश के जबलपुर में उस वक्त भारी हंगामा होगा गया जब यहां के प्रसिद्ध बड़कुल होटल के सामने दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक शख्स यहां से कुछ सामान लेने पहुंचा था, इसी दौरान होटल कर्मचारियों ने उससे अपशब्द कहे और जैन समाज को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद बवाल बढ़ गया।

प्रसिद्ध बड़कुल होटल के सामने दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर में उस वक्त भारी हंगामा होगा गया जब यहां के प्रसिद्ध बड़कुल होटल के सामने दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक शख्स यहां से कुछ सामान लेने पहुंचा था, इसी दौरान होटल कर्मचारियों ने उससे अपशब्द कहे और जैन समाज को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद बवाल बढ़ गया। पुलिस को मामला शांत करने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा। दरअसल, जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़कुल होटल के सामने गाली-गलौज को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते जैन समाज के सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल आए। विवाद की जानकारी लगते ही देर रात 12 बजे 8-10 थानों का स्टाफ बड़ा फुहारा पहुंचा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। इस विवाद में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इधर, आज सुबह क्षेत्र में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।
जान बचाकर दुकान में घुस गए युवक
स्थानीय निवासी राजकुमार जैन रात 11 बजे बड़कुल स्वीट्स पहुंचे थे। वहां मौजूद मैनेजर रोहित राजपूत से उनकी कहासुनी हो गई। राजकुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई। विवाद बढ़ने पर रोहित ने किसी को कॉल किया। उसके साथी बेसबॉल के बैट लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट की। घटना को लेकर जैसे ही जैन समाज के लोगों को पता चला तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और मैनेजर रोहित राजपूत के साथियों पर टूट पड़े। जान बचाकर युवक दुकान में घुस गए।
अपशब्द पर भड़का आक्रोश
राजकुमार जैन का आरोप है कि मारपीट के दौरान समाज विशेष के खिलाफ अपशब्द कहे गए, जिससे जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और थाने ले गई। एक अन्य आरोपी बड़कुल स्वीट्स के अंदर छिप गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए भीड़ अंदर घुसने लगी तो पुलिस ने रोका। विवाद और बढ़ गया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। अगर पुलिस आरोपियों को छुड़ाकर थाने नहीं ले जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
गिरफ्तारी की मांग करते हुए उग्र हुई भीड़
देर रात 1 बजे जैन समाज के लोग कमानिया गेट पर जमा हो गए। भीड़ आरोपी को फौरन गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उग्र हो गई। पुलिस ने पहले समझाइश देकर शांति बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने एक युवक से मारपीट शुरू कर दी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। मौके पर भगदड़ के हालात बन गए। कुछ लोग घायल हुए, पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर दो एडिशनल एसपी, चार सीएसपी सहित 8 से अधिक थानों और पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त बल लगाया गया।
तीन पर केस दर्ज, दो की गिरफ्तारी
एएसपी सिटी आयुष गुप्ता ने बताया कि राजकुमार जैन की शिकायत पर तीन लोग अतुल पटेल, रोहित राजपूत और सचिन शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान कुछ लोग गिरकर घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी को गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर अनिल गौर और कुछ पुलिसकर्मियों के मेडिकल परीक्षण कराए जा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।