सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र में अंधी हत्या का खुलासा। पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले के सरई थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी और उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।
पुलिस के अनुसार मृतक अजय वैश्य 24 वर्ष निवासी ग्राम खंतरा थाना मझौली जिला सीधी 7 मार्च की शाम अपने गांव से ससुराल ग्राम गन्नई जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था, लेकिन वह रात में न तो ससुराल पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। अगले दिन सुबह जानकारी मिली कि रजनिया कटरा जंगल स्थित गौशाला के सामने उसकी लाश मोटरसाइकिल के नीचे दबे हालात में पड़ी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में जांच-पंचनामा कर शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर फॉरेंसिक टीम और अधिकारियों की मौजूदगी में तकनीकी व भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। डॉक्टर की प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट और घटनास्थल के हालात से स्पष्ट हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। इस अंधी हत्या का खुलासा करने में एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी सरई जितेंद्र सिंह भदौरिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध संबंध बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी उमा वैश्य 19 वर्ष का अमर बहादुर वैश्य नामक युवक से अवैध संबंध था। और उसी से शादी करना चाहती थी। मृतक अजय की पत्नी उमा परिजनो द्वारा कराए गए शादी से खुश नही थी। इसलिए मृतक की पत्नी उमा वैश्य अपने प्रेमी अमर बहादूर वैश्य द्वारा मृतक अजय की हत्या की योजना बनाई थी।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
योजना के तहत 7 मार्च की रात करीब 9 से 10 बजे मृतक को मिलने के बहाने बुलाया गया। जब वह मोटरसाइकिल से ससूराल के लिए रवाना हुआ, तो बोलेरो वाहन से आरोपी अमर बहादुर वैश्य और उसका साथी पीछा कर लिए। जैसे ही मृतक सुनसान जगह पर पहुंचा। आरोपियों ने मृतक के बाइक के सामने बोलेरो वाहन लगाया और रोककर मोटरसाइकिल सहित नीचे गिरा दिया और मेडिकल ग्लव्स पहनकर उसका गला दबाया तथा सिर पर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के ऊपर मोटरसाइकिल रख दी ताकि घटना सड़क दुर्घटना जैसी लगे।
पुलिस ने ऐसे पकड़े आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अमर बहादुर वैश्य 27 वर्ष निवासी मिसिरगांव,चंद्रप्रताप उर्फ देव वैश्य 24 वर्ष निवासी ग्राम चितावल थाना गढ़वा,उमा वैश्य 19 वर्ष पत्नी मृतक अजय वैश्य निवासी ग्राम गन्नई थाना सरई पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।