सीधी जिले के मवई गांव में जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली युवती के पेट में जा लगी। उपचार के लिए रीवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई गांव में आयोजित एक जन्मोत्सव का कार्यक्रम उस वक्त मातम में बदल गया जहां मौसेरी बहन के बेटे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सोमवार रात करीब 7 बजे शामिल होने आई 20 वर्षीय युवती के पेट में जा लगी और वो हर्ष फायरिंग का शिकार हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए रीवा मेडिकल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया परिजनों ने गोली मारने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
क्या है घटना
सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के मवई गांव के रहने वाले मृगेंद्र सिंह की पत्नी स्वाति सिंह का बेटा रीवा के अस्पताल में पैदा हुआ था। स्वाति सिंह के मौसी की लड़की रितिका सिंह निवासी पिपरा थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा साथ में ही अस्पताल से भाई उदय सिंह के साथ मौसेरी बहन के साथ उसके घर पहुंची थी, तभी परिवार के लोगों ने बड़े गाजे बाजे के साथ बेटे के जन्मोत्सव के प्रथम आगमन पर व्यवस्था की गई थी, इसी दौरान गांव रहने वाला एक युवक ऋषि सिंह बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा और हर्ष फायरिंग कर दी पर हर्ष फायरिंग की निकली गोली ऊपर आसमान की तरफ हवा में जाने के बजाय रितिका सिंह के पेट में जा घुसी।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक बंदूक लेकर घूम रहा है और गोली चलने की आवाज भी आ रही है। युवती को गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई ने लगाया जानबूझकर हत्या का आरोप
इस अप्रत्याशित दुर्घटना के बाद जन्मोत्सव के कार्यक्रम में पूरी तरह मातम पसर गया। वहीं मृतिका रितिका सिंह का भाई उदय सिंह जो घटना के दौरान मौजूद था, उसने बताया कि- मैं अपनी बहन के यहां रीवा से आया था, ढोल बज रहे थे और हम सब काफी खुश थे. तभी ऋषि सिंह बघेल नाम का एक व्यक्ति जलवा दिखाने के लिए बंदूक लहराने लगा, अचानक बंदूक से गोली चल गई गोली मेरी बहन के पेट मे लगी। उसने हर्ष फायरिंग करने वाले युवक ऋषि सिंह पर जानबूझकर गोली मारने का भी आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
इनका कहना है
थाना प्रभारी चुरहट ने बताया कि- युवती अपनी बहन के घर आई हुई थी. हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से वो घायल हो गई। उसे रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। युवती के भाई सहित कई लोगों के बयान लिए गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह