सतना जिला पंचायत की संचार संकर्म समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभाग प्रमुखों पर सख्ती के संकेत दिए गए। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ संभागायुक्त को कार्रवाई प्रस्ताव भेजने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी होगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
संचार संकर्म स्थाई समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला पंचायत सभागार सतना में किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति ऐसे विभाग प्रमुखों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव संभागायुक्त रीवा को भेजेगी जो लापरवाह हैं। सूचना के बाद भी समिति की बैठक से दूर रहते हैं और ग्रामीण विकास के प्रति रुचि नहीं रखते हैं। लेकिन इसके पहले समिति संबंधित विभाग को बैठक में सूचना के बाद भी उपस्थित न होने का लिखित कारण जानेगी। निर्धारित समय में संतुष्ट कारक जवाब न मिल पाने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन माह में आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, जन शिक्षा केन्द्र के अधिकारी मौजूद रहे।
तीन माह बाद आयोजित बैठक में भी नहीं पहुंचे
लोक निर्माण विभाग की पीआईयू व वित्त विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, सिंचाई परियोजना से संबंधित बाणसागर नहर व बरगी नहर विभाग, जल जीवन मिशन, आदिम जाति कल्याण जनजातीय कार्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला खनिज विभाग, वन विभाग, वेयर हाउस कार्पोरेशन, कृषि उपज मंडी, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, भूमि संरक्षण विभाग व विद्युत विभाग के प्रमुखों को समय - समय पर आयोजित बैठक में उपस्थित न होने पर कार्यवाई का प्रस्ताव तैयार करने के पहले कारण बताओ नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया है।
नई टीम जांच कर 15 दिवस में देगी रिपोर्ट
भरहुत अमृत सरोवर की जांच रिपोर्ट के विरुद्ध सत्यता की जांच खातिर एक नई जांच टीम का गठन किया गया है। इस जांच टीम में स्वयं समिति के सभापति, जल संसाधन विभाग व बरगी नहर के एसडीओ शामिल किए गए हैं जो 15 दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। यदि जांच प्रतिवेदन में प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन से भिन्नता पाई जाती है तब एसडीओ आरईएस जो कि जांच अधिकारी रहीं हैं कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
भरहुत अमृत सरोवर की जांच को नकारा गया
जनपद पंचायत उचेहरा की ग्राम पंचायत भरहुत में मॉडल अमृत सरोवर का निर्माण 24.79 लाख की लागत से 2023 में कराया गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर इस बात की जांच 15 बिंदुओं में तय की गई थी कि बगैर कार्य के मजदूरी के नाम पर 16 लाख 9 हजार रुपए निकाले गए हैं। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन को संचार संकर्म समिति के सभापति ने पूरी तरह से नकार दिया और कहा कि जांच उनकी उपस्थिति में हुई है लेकिन आरईएस के एसडीओ द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में जांच के तय बिंदुओं की अनदेखी की गई है। सभापति ने कहा कि दिसम्बर 2023 व फरवरी 2024 की बैठक के दौरान अधिकारियों ने अमृत सरोवर को 100 प्रतिशत पूर्णता की रिपोर्ट लिखित में प्रस्तुत की थी, तब 2 साल बाद वही कार्य प्रगतिरत बताकर राशियां क्यों निकाली जा रही हैं। एक तरफ जांच रिपोर्ट में बतया जा रहा है कि तालाब में फरवरी तक पानी भरा रहता है तब नवम्बर में पानी से भरे तालाब में कार्य कैसे हो सकता है?
आगामी बैठक का एजेंडा तय
आगामी बैठक का एजेंडा आज की बैठक में ही तय कर दिया गया है। एजेंडा में तय किया गया है कि सतना/मैहर जिला की ग्राम पंचायतों में ऐसे कार्यों की समीक्षा की जाएगी जो अधूरे पड़े हुए हैं।
विकास कार्यों की माप पुस्तिका ग्राम पंचायत में ही रखी जाए


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।