सतना और मैहर जिले में 3600 एकड़ जमीन डालमिया सीमेंट को लीज पर देने के विरोध में किसानों ने ट्रैक्टर रैली और महापंचायत की। किसानों ने कहा सहमति के बिना एक इंच जमीन नहीं देंगे।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रामपुर बघेलान और अमरपाटन क्षेत्र की हजारों एकड़ कृषि भूमि को निजी सीमेंट कंपनी डालमिया को 40 वर्ष की लीज पर देने की प्रक्रिया के विरोध में मंगलवार को किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले सैकड़ों ट्रैक्टरों और हजारों किसानों का काफिला हवाई पट्टी से निकलकर कलेक्ट्रेट धवारी पहुंचा, जहां धरना-प्रदर्शन और सत्याग्रह के साथ किसान महापंचायत आयोजित की गई। किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि किराये की तर्ज पर जमीन लेने की प्रक्रिया स्वीकार नहीं है और किसानों की सहमति के बिना एक इंच भी जमीन उद्योग को नहीं दी जाएगी। यह पूरा विवाद रामपुर तहसील के पगरा, झिरिया, जमुना, बैरिहा, पटरहाई, जनार्दनपुर तथा मैहर जिले की अमरपाटन तहसील के बिगौड़ी, सन्नेही और शिगटी गांवों की करीब 3600 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि से जुड़ा है, जिसे डालमिया सीमेंट भारत को लगभग 40 वर्ष की लीज पर देने की प्रक्रिया चल रही है। किसानों का कहना है कि इससे हजारों परिवारों की आजीविका पर सीधा संकट खड़ा हो जाएगा।
किसानों के अधिकार से समझौता स्वीकार्य नहीं
मुख्य अतिथि राजेश सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हक, अधिकार और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन और उद्योगपति किसानों की सहमति के बिना जमीन लेने का प्रयास करेंगे तो भारतीय किसान यूनियन इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि डालमिया सीमेंट को किसानों की अनुमति के बिना एक इंच भी जमीन नहीं लेने दी जाएगी।
भू-अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजे की मांग
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि यदि कंपनी को जमीन चाहिए तो उसे किसानों से सीधे संवाद करना होगा और भू-अधिग्रहण कानून 2013 के तहत बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा, प्रभावित परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा अन्य सुविधाएं देनी होंगी। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ेगी। उन्होंने मैहर स्थित के.जे.एस. सीमेंट का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय किसानों को 3 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा रहा था, लेकिन आंदोलन के बाद उसे बढ़ाकर 16 लाख रुपये तक दिलवाया गया।
हवाई पट्टी से कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर रैली, रेलवे ग्राउंड मे ही रोका
दोपहर 1 बजे हवाई पट्टी से किसानों का काफिला ट्रैक्टरों के साथ रवाना हुआ। शहर की सड़कों से गुजरते हुए यह रैली कलेक्ट्रेट धवारी पहुंची, लेकिन इन ट्रेक्टर्स को रेलवे ग्राउंड मे हीं प्रसाशन ने खड़ा करा दिया। धवारी ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन और महापंचायत के जरिए किसानों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय सचिव चौधरी उमेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने की और अंत में आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत पाठक ने किया। सभा में द्वारिका प्रसाद तिवारी, दिलीप सिंह, मुकेश कुशवाहा, सुधीर सिंह, अभिताभ तिवारी, आर.के. पटेल, संतोष सिंह, जितेन्द्र सिंह और के.डी. सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने शासन-प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया और मांग की कि भूमि लीज की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए।
प्रशासन को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन
महापंचायत के बाद शाम करीब 4 बजे किसानों ने एडीएम विकास सिंह और एसडीएम को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और भूमि लीज प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की। प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया कि 12 मार्च को जिला प्रशासन और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता कर इस पूरे मामले पर समाधान तलाशने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान चिंतामणि कुशवाहा, संतोष सिंह, रामलहोर गौतम, रामकलेश सिंह, उमेश सिंह, सुधीर सिंह, नागेंद्र सिंह, इन्द्रभान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, गंगा पटेल, सुखदेव सिंह, रामकृष्ण पांडेय, रामप्रसाद भगत सहित हजारों किसान शामिल हुए। किसानों ने साफ संकेत दिया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल सतना और मैहर जिले में किसानों की जमीन को लीज पर देने के मुद्दे पर संघर्ष की लकीर और गहरी होती दिख रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।