मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर आज गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अपने विभाग के कामकाज और आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सड़क, रोपवे, टाइगर कॉरिडोर, सॉफ्टवेयर निगरानी और 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट बताए।

गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अपने विभाग के कामकाज और आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी दी।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर आज गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अपने विभाग के कामकाज और आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सड़क, रोपवे, टाइगर कॉरिडोर, सॉफ्टवेयर निगरानी और 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट बताए। मंत्री ने कहा- प्रदेश में चार रोपवे परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इन रोपवे परियोजनाओं से पर्यटन स्थलों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी। इससे न सिर्फ आवाजाही सुधरेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकपथ वे का निर्माण किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में टाइगर कॉरिडोर विकसित करने की भी योजना है। इस कॉरिडोर से वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिलेगा।
टिकाऊ-सुरक्षित सड़कें बनेंगी
मध्यप्रदेश में सड़क और पुल निर्माण में हुई विभाग की किरकिरी के बाद अब सड़क निर्माण और अन्य परियोजनाओं की निगरानी सॉफ्टवेयर के जरिए की जाएगी। मंत्री ने बताया कि यह सॉफ्टवेयर बताएगा कि किस परियोजना में कितने दिनों में कितना काम हुआ है। सड़क की गुणवत्ता के लिए औचक निरीक्षण किए जाएंगे। खराब निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि टिकाऊ और सुरक्षित सड़कें मिल सकें।
अब लोक कल्याण सरोवर
मंत्री ने कहा-प्रदेश में लोक कल्याण सरोवर तैयार किए गए हैं, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा। हर सरोवर के सामने एक बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर उस सरोवर की लंबाई और चौड़ाई की पूरी जानकारी दर्ज होगी। इससे जल संरक्षण को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरा फोकस
मंत्री ने कहा कि बीते दो वर्षों में प्रदेश में सड़क निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है, ताकि दूर-दराज के इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। आने वाले समय में रोड नेटवर्क को और विस्तार देने की योजना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।