चुनार जंक्शन पर सुबह ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय 7 यात्रियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह सवा नौ बजे यह ट्रेन यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर गलत दिशा से लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कालिका मेल की चपेट में आ गए।

यूपी के मिर्जापुर में कालका एक्सप्रेस ट्रेन से 10-12 श्रद्धालु कट गए।

मिर्जापुर। स्टार समाचार वेब
छत्तीसगढ़ के बिलापुर ट्रेन हादसे में 11 लोगों की मौत का दर्द लोग भूले भी नहीं थे और अगली सुबह उत्तर प्रदेश में हुए हादसे ने झकझोर कार रख दिया। दरअसल, यूपी के मिर्जापुर में कालका एक्सप्रेस ट्रेन से 10-12 श्रद्धालु कट गए। इनमें मौके पर ही सात महिलाओं की मौत हो गई। कई गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह 9.30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ। चोपन से पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। भीड़ होने की वजह से कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस आ रही थी। यात्री कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। सभी की शिनाख्त हो चुकी है। हादसे के बाद रेलवे के सीनियर अफसर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लिया है।

कई यात्रियों के शरीर के टुकडे रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। रेलवे अफसरों ने बताया कि कालका एक्सप्रेस का चुनार में स्टॉपेज नहीं है। इस वजह से स्पीड तेज थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को समझने का वक्त ही नहीं मिला। ज्यादातर महिलाएं समूहों में गंगा स्नान के लिए जा रहीं थीं। रेलवे स्टेशन से ही 2-3 किमी दूर गंगा घाट है।

जब ट्रेन गुजर गई, तब ट्रैक पर लाशें बिखरी नजर आईं। कार्तिक पूर्णिमा के चलते स्टेशन पर भीड़ थी, इसके बावजूद प्लेटफॉर्म से ट्रेन को धीमी स्पीड में नहीं गुजारा गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि अब तक सात महिलाओं की मौत हुई है। शवों को बॉडी बैग में भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं एक युवती ने रोते हुए घरवालों को फोन किया। उसने कहा ट्रेन हादसे में बहन और बुआ ट्रेन से कट गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गवाने वालों के अधिकांश परिजन स्टेशन पहुंच गए। महिलाएं रो-रोकर बेसुध हो गर्इं। पुलिसकर्मी उन्हें समझाने में जुटे रहे।
जीआरपी ने सात महिलाओं की मौत की पुष्टि कर दी है। इनमें सविता (28), साधना (16), शिवकुमारी (12), अंजू देवी (20), सुशीला देवी (60) और कलावती देवी (50) शामिल हैं। सविता और साधना सगी बहनें हैं। अभी एक मृतिका का नाम नहीं पता चल पाया है।
कालका एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 9.55 बजे चली थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से वह आधे घंटे देरी से 8.36 पर मिर्जापुर स्टेशन के लिए निकली थी। चुनार में उसका स्टॉपेज नहीं था। इस वजह से ट्रेन की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की थी।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की हालिया मीडिया बातचीत में भारत की कोई भूमिका नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने FCRA बिल पर विदेशी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से देश की संसद का आंतरिक मामला है।
नीट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और सदन में जवाब की मांग कर रहा है। हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। आप और भाजपा के बीच तीखी नोक-झोंक के बीच दो विधायक सदन में लगभग शारीरिक रूप से भिड़ने को तैयार होते दिखे। इससे स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, दोनों पक्षों के विधायकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर आज सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान स्थानीय 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई।
क्षेत्रीय दलों को 2024-25 में मिले 20 हजार रुपए से अधिक के घोषित चंदे में इससे एक साल पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। द्रमुक सबसे अधिक चंदा पाने वाली पार्टी बनकर उभरी है। एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया है। 4,000 किलोमीटर तक मार करने वाली इस मिसाइल से चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ना तय है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने IIMUN के कार्यक्रम में Gen-Z, शिक्षा बजट, महिलाओं की भागीदारी, LGBTQ और पड़ोसी देशों के संबंधों पर खुलकर अपने विचार रखे।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से 'क्या बोलती पब्लिक' देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और संस्थागत जवाबदेही जैसे मुद्दों पर गांव-शहर जाकर युवाओं से चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की खबरों का खंडन किया है। जानिए SAF और एथेनॉल में क्या अंतर है और सरकार का इस पर क्या रुख है।