×

पीयूष गोयल का दावा: भारत और यूरोपीय संघ एफटीए समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब, मुद्दों को सुलझाना है बाकी

गोयल ने कहा, मुझे लगता है कि यूरोपीय संघ के मामले में हम वास्तव में बहुत करीब हैं। मुझे लगता है कि हम ईयू के साथ एक बहुत अच्छे, मजबूत मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं। यह ज्यादातर लोगों की कल्पना से भी ज्यादा तेजी से होगा।

By: Prafull tiwari

Jun 10, 202510:16 PM

view10

view0

पीयूष गोयल का दावा: भारत और यूरोपीय संघ एफटीए समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब, मुद्दों को सुलझाना है बाकी

बर्न (स्विट्जरलैंड)। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को दावा किया है कि भारत और यूरोपीय संघ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। अब केवल कुछ मुद्दों को ही सुलझाना बाकी है। इसके साथ ही गोयल ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर कहा कि एक अच्छा, निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित समझौता करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है।

स्विट्जरलैंड के आधिकारिक दौरे पर आए गोयल ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं का सम्मान करने पर सहमति जताई है ताकि वे समझौतों को बाधित न होने दें। गोयल ने कहा, मुझे लगता है कि यूरोपीय संघ के मामले में हम वास्तव में बहुत करीब हैं। मुझे लगता है कि हम ईयू के साथ एक बहुत अच्छे, मजबूत मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं। यह ज्यादातर लोगों की कल्पना से भी ज्यादा तेजी से होगा। जून 2022 में, भारत और 27 यूरोपीय देशों के समूह ईयू ने एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते, एक निवेश संरक्षण समझौते और भौगोलिक संकेतों (जीआई) पर एक समझौते के लिए नए सिरे से बातचीत शुरू की थी।

गोयल ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह समझौता दोनों देशों को व्यापार संबंधों को बढ़ाने और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों करीबी मित्र, सहयोगी और रणनीतिक साझेदार हैं। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा द्विपक्षीय व्यापार साझेदार है और लाखों भारतीय मूल के लोगों का घर है। गोयल ने कहा, हम व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा, निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित समझौता करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक अमेरिकी टीम अपने भारतीय समकक्षों के साथ व्यापार वार्ता के लिए नयी दिल्ली पहुंची हुई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार,सेंसेक्स 2320 अंक टूटा, निवेशकों के 12 लाख करोड़ स्वाहा

ब्लैक मंडे: शेयर बाजार में हाहाकार,सेंसेक्स 2320 अंक टूटा, निवेशकों के 12 लाख करोड़ स्वाहा

पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार धराशायी। जानें सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट के 5 बड़े कारण और निवेशकों पर इसका असर।

Loading...

Mar 09, 20261:09 PM

मध्य-पूर्व युद्ध का महासंकट: $100 के पार पहुँचा कच्चा तेल, पाकिस्तान-बांग्लादेश में आर्थिक हाहाकार

मध्य-पूर्व युद्ध का महासंकट: $100 के पार पहुँचा कच्चा तेल, पाकिस्तान-बांग्लादेश में आर्थिक हाहाकार

इजरायल-ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल बाजार में उबाल। 2022 के बाद पहली बार कच्चा तेल $100 के पार। जानें पाकिस्तान, बांग्लादेश और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके गंभीर परिणाम।

Loading...

Mar 09, 202612:39 PM

अमेरिका-ईरान जंग का असर...आज से 60 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर 

अमेरिका-ईरान जंग का असर...आज से 60 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर 

अमेरिका-ईरान जंग के बीच आज यानी शनिवार से देशभर में रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। घरेलू एलपीजी (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ गई है।

Loading...

Mar 07, 20269:40 AM

भारतीय शेयर बाजार हुआ लाल: लुढ़का सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट 

भारतीय शेयर बाजार हुआ लाल: लुढ़का सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट 

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर रहा और 2 पैसे बढ़कर 91.62 पर पहुंच गया। यह बढ़त अमेरिका द्वारा भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट की घोषणा के बाद हुई, जिससे पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच वैश्विक ऊर्जा प्रवाह पर दबाव कम हुआ।

Loading...

Mar 06, 202610:51 AM

भारतीय शेयर बाजार में तेजी... संभला बाजार... सेंसेक्स में 550 अंकों का उछाल

भारतीय शेयर बाजार में तेजी... संभला बाजार... सेंसेक्स में 550 अंकों का उछाल

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की गिरावट के बाद आज तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया है। एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स हाई लेवल पर खुला है। वहीं, निफ्टी ने भी उच्च स्तर पर शुरुआत की।

Loading...

Mar 05, 202610:53 AM