अमेरिका-ईरान जंग के बीच आज यानी शनिवार से देशभर में रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। घरेलू एलपीजी (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ गई है।

देशभर में रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है।
एलपीजी गैस सिलेंडर के 115 रुपए तक बढ़े दाम
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिका-ईरान जंग के बीच आज यानी शनिवार से देशभर में रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। घरेलू एलपीजी (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ गई है। संशोधित दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपए की वृद्धि के बाद व्यापारिक उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ेगा। दिल्ली में इसका दाम 1768.50 रुपए से बढ़कर 1883 रुपए हो गया है। मुंबई में यह अब 1835 रुपए, कोलकाता में 1990 रुपए और चेन्नई में 2043.50 रुपए में मिलेगा। गौरतलब है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल 2025 के बाद यह पहला बड़ा बदलाव है। पिछले लगभग एक साल से कीमतें स्थिर बनी हुई थीं।
दामों में बढ़ोतरी के बाद अब शहरों में ये होगी कीमत
| शहर | पुराना रेट | नया रेट |
| दिल्ली | 853 | 913 |
| मुंबई | 852.50 | 912.50 |
| कोलकाता | 879 | 939 |
| चेन्नई | 868.50 | 928.50 |
सरकार का आश्वासन
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा- हमारी प्राथमिकता नागरिकों के लिए किफायती और टिकाऊ ईंधन सुनिश्चित करना है। देश में ऊर्जा का पर्याप्त भंडार है और उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं
वहीं, इंडियन आयल कॉपोर्रेशन ने भी सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों को निराधार बताया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि देश में पर्याप्त ईंधन स्टॉक है और आपूर्ति नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है।
एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश
सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते हुए देश की सभी आयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने यह आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी। सभी कंपनियों को प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों को करनी होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बीते सप्ताह शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
25 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। जानिए 24 दिनों में कितने सस्ते हुए सोना-चांदी और दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट क्या हैं।
24 अक्टूबर 2026 को सोने-चांदी के दामों में नरमी देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और इंदौर समेत देश के प्रमुख शहरों में 24K, 22K, 18K सोना और 1 किलो चांदी के नवीनतम रेट जानें।
भारतीय इक्विटी बाजार में आज कारोबार की शुरुआत होते ही शानदार तेजी दर्ज की गई। ओपनिंग बेल के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते बीएसई सेंसेक्स में 500 अंकों तक की रैली दर्ज की गई और एनएसई निफ्टी 22,700 का महत्वपूर्ण स्तर पार करने में कामयाब रहा।
त्योहारों के दौरान देश में चीनी की किल्लत और महंगाई को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने टैरिफ रेट कोटा के तहत 10 लाख टन कच्चे चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समय सीमा को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया है।
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंटरनेशनल मार्केट (Comex) पर सोने-चांदी के नए रेट्स की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ डिटेल्स हिंदी में। जानिए सब्सक्रिप्शन स्टेटस, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), प्राइस बैंड, एंकर निवेशकों का योगदान और कंपनी की पूरी वित्तीय योजना।
22 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव, कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण और आभूषण खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
रिलायंस की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ खुलने के 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। जानिए इस ऐतिहासिक आईपीओ की खासियत, सब्सक्रिप्शन आंकड़े और निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण।