×

शिक्षक दिवस... मध्यप्रदेश के शिक्षकों का सम्मान... सरकार देगी चौथा वेतनमान

भोपाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रशासन अकादमी में हुआ। समारोह के दौरान सीएम ने शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा भी की। समारोह में पहली से आठवीं तक के 55 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में गणवेश की 330 करोड़ की राशि का अंतरण भी किया गया।

By: Arvind Mishra

Sep 05, 202512:21 PM

view24

view0

शिक्षक दिवस... मध्यप्रदेश के शिक्षकों का सम्मान... सरकार देगी चौथा वेतनमान

राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

सरकार ने दी सौगात

  • राज्यपाल और सीएम ने शिक्षकों को किया सम्मानित, की घोषणा
  • कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर 24-26 के लिए वेतनमान लागू करेंगे
  • राजधानी भोपाल में हुआ राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह
  • प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक श्रेणी के शिक्षक शामिल
  • 25 हजार की सम्मान निधि और शाल-श्रीफल भेंट किया गया
  • 55 लाख विद्यार्थियों के अकाउंट में 330 करोड़ हुए ट्रांसफर

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रशासन अकादमी में हुआ। समारोह के दौरान सीएम ने शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा भी की। समारोह में पहली से आठवीं तक के 55 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में गणवेश की 330 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण भी सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।  दरअसल, शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले सरकारी स्कूलों के 14 शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों को 25 हजार की सम्मान निधि, शाल-श्रीफल भेंट कर नवाजा गया। इसमें प्राथमिक व माध्यमिक श्रेणी के आठ और उच्च माध्यमिक श्रेणी के छह शिक्षक शामिल हैं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ।

मप्र के शिक्षक देश के हर बोर्ड को दे रहे टक्कर

वहीं सम्मान समारोह के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के शिक्षकों को अब चौथा वेतनमान दिया जाएगा। इससे 117 करोड़ का अतिरिक्त भार सरकार पर आएगा, लेकिन इसमें भी हमें आनंद की अनुभूति होगी। सरकार शिक्षकों के लिए हमेशा बेहतर काम करेगी। मप्र के सरकारी शिक्षक देश में मौजूद हर बोर्ड (सीबीएसई-आईएससी) को सीधी टक्कर दे रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश के सरकारी स्कूल के बच्चे देश में आयोजित होने वाली कठिन परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों के लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर 24- 26 के लिए वेतनमान लागू किया जाएगा।

इन्हें भी सरकार ने नवाजा

यही नहीं, वर्ष 2024 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को समारोह में शाल-श्रीफल, स्मृति चिह्न और पांच हजार रुपए सम्मान निधि भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें शासकीय माध्यमिक शाला लिधौरा, दमोह के माधव प्रसाद पटेल और शासकीय हाई स्कूल, मंदसौर की शिक्षिका सुनीता गोधा शामिल हैं।

सम्मानित प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक

शासकीय प्राथमिक शाला बिसोनिया, गुना के शिक्षक जितेंद्र शर्मा, शासकीय उमावि क्रमांक-2, शाजापुर के दिलीप जायसवाल, ईपीईएस भाटीवाड़ा, सिवनी के दिलीप कटरे, शासकीय प्राथमिक विद्यालय, दमोह के श्रीकांत कुर्मी, शासकीय उमावि, रुस्तमपुर, खंडवा की माध्यमिक शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता, शासकीय माध्यमिक विद्यालय सतौआ, दमोह के मोहन सिंह गौंड, शासकीय माध्यमिक शाला चंदेसरा, उज्जैन के अपूर्व शर्मा और शासकीय माध्यमिक शाला उबालाद, अलीराजपुर के उच्च श्रेणी शिक्षक धनराज वाणी शामिल हैं।

हाई-हायर सेकेंडरी के सम्मानित शिक्षक

मप्र के हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल के सम्मानित शिक्षकों में शासकीय उत्कृष्ट उमावि बाग, धार की राधा शर्मा, शासकीय उमावि, मेडिकल कॉलेज जबलपुर के डॉ. नरेंद्र कुमार उरमलिया, शासकीय उमा संभागीय ज्ञानोदय विद्यालय, तिलीवार्ड, सागर के महेंद्र कुमार लोधी, शासकीय उमावि, जावरा, रतलाम की शिक्षिका विनीता ओझा और माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल पांदा, राजगढ़ की शिक्षिका डॉ. सरिता शर्मा, शासकीय उमावि माडल विद्यालय बालाघाट के सौरभ कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

उम्मीदों का बजट... मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा कोई नया टैक्स

उम्मीदों का बजट... मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा कोई नया टैक्स

मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज यानी बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया।  डॉ. मोहन यादव सरकार का ये तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है। मध्यप्रदेश में पहली बार डिजिटल बजट पेश किया गया है।

Loading...

Feb 18, 202611:55 AM

खुशखबरी! कूनो में ‘गामिनी’ ने फिर तीन शावकों को दिया जन्म

खुशखबरी! कूनो में ‘गामिनी’ ने फिर तीन शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में उत्सव की लहर दौड़ गई है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से आई चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है। मादा चीता ने तीन नए शावकों को जन्म दिया है। दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कूनो में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यह खुशी भरा आगमन भारतीय धरती पर चीतों के नौवें सफल प्रसव का प्रतीक है।

Loading...

Feb 18, 20269:49 AM

मध्यप्रदेश: मनमोहक होगा बजट... सिंहस्थ-किसान के लिए खुलेगा खजाना

मध्यप्रदेश: मनमोहक होगा बजट... सिंहस्थ-किसान के लिए खुलेगा खजाना

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार आज अपना वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है।  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट भाषण देंगे। साढ़े चार लाख करोड़ रुपए से अधिक के संभावित बजट में नगर विकास, ग्रामीण क्षेत्र, उद्योग, स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष जोर रहेगा। प्रत्यक्ष कर बढ़ाने की संभावना कम है, लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए कई उपाय किए जाने की तैयारी है।

Loading...

Feb 18, 20269:39 AM

मध्य प्रदेश: मोहन सरकार का तीसरा अनुपूरक बजट पेश; कर्ज चुकाने और सिंचाई-सड़क विकास पर जोर

मध्य प्रदेश: मोहन सरकार का तीसरा अनुपूरक बजट पेश; कर्ज चुकाने और सिंचाई-सड़क विकास पर जोर

मध्य प्रदेश सरकार ने 19,287.32 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया है। इसमें सिंचाई, सड़क विकास और कर्ज भुगतान पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Loading...

Feb 17, 20268:29 PM

कफ सिरप कांड: हाईकोर्ट ने डॉ. प्रवीण की जमानत याचिका खारिज की

कफ सिरप कांड: हाईकोर्ट ने डॉ. प्रवीण की जमानत याचिका खारिज की

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में 30 बच्चों की मौत के बाद हाईकोर्ट ने डॉ. प्रवीण सोनी की जमानत अर्जी खारिज की। जानिए कैसे कमीशन के चक्कर में मासूमों को दिया गया जहर।

Loading...

Feb 17, 20266:38 PM