मध्यप्रदेश की मोहन सरकार आज अपना वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट भाषण देंगे। साढ़े चार लाख करोड़ रुपए से अधिक के संभावित बजट में नगर विकास, ग्रामीण क्षेत्र, उद्योग, स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष जोर रहेगा। प्रत्यक्ष कर बढ़ाने की संभावना कम है, लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए कई उपाय किए जाने की तैयारी है।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट भाषण देंगे।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार आज अपना वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है। विधानसभा सचिवालय ई-विधान परियोजना के तहत विधायकों को टैबलेट उपलब्ध कराएगा, जिसमें बजट दस्तावेज अपलोड रहेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी टैबलेट के माध्यम से बजट भाषण पढ़ेंगे।बजट को मंजूरी देने के लिए सुबह दस बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित कार्यालय में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। कुल मिलाकर यह बजट सीमित संसाधनों के बीच विकास, सामाजिक कल्याण और राजस्व संतुलन का दस्तावेज साबित हो सकता है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट भाषण देंगे। साढ़े चार लाख करोड़ रुपए से अधिक के संभावित बजट में नगर विकास, ग्रामीण क्षेत्र, उद्योग, स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष जोर रहेगा। प्रत्यक्ष कर बढ़ाने की संभावना कम है, लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए कई उपाय किए जाने की तैयारी है। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए बजट में चार हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया जा सकता है, जबकि पिछले बजट में दो हजार करोड़ रुपये रखे गए थे। कृष्ण पाथेय योजना के लिए भी राशि का प्रावधान किया जाएगा। इस बार बजट का आकार साढ़े चार लाख करोड़ से अधिक रहने की संभावना है। वेतन, भत्ते और ब्याज अनुदान पर लगभग 42 प्रतिशत राशि खर्च होगी। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि की घोषणा भले न हो, पर इसके लिए बजट में प्रावधान रखा जाएगा।
लाड़ली बहना पर रहेगा फोकस
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1,500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इसके लिए लगभग 22 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा सकता है। इसके अलावा नल जल योजना को गति देने, बिजली बिल अनुदान जारी रखने और विकसित भारत जी राम जी योजना के लिए भी राशि बढ़ाई जाएगी। गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु सीएम हेल्थ केयर योजना और मध्याह्न भोजन व आंगनबाड़ी में टेट्रा पैक में दूध देने की घोषणा संभव है।
खबर अपडेट की जा रही है....

मध्यप्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और विकास में भागीदारी को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। एक राज्य, एक पीढ़ी, एक संकल्प की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांच हजार युवा शामिल हुए।
रतहरा-चोरहटा सड़क पर पहली बारिश के बाद कई हिस्सों में धंसाव और क्षति सामने आई। स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रीवा के गोविंदगढ़ में तीन माह पहले लापता युवक का शव कब्र से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
रीवा-मऊगंज एमडी ड्रग मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच में विस्फोटक वाहनों से केमिकल सप्लाई के संकेत मिले हैं। यूपी और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो में निलंबित उपयंत्री ने पंचायती राज व्यवस्था में कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि सबूत अदालत में पेश करने का दावा किया गया।
मैहर में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के बार-बार वॉशरूम जाने पर रीवा कमिश्नर ने शुगर जांच के निर्देश दिए। 49 अधिकारियों की जांच में 16 डायबिटीज पॉजिटिव मिले, जिससे स्वास्थ्य जांच की अहमियत उजागर हुई।
सतना-सेमरिया मार्ग पर पांच करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद मरम्मत अधूरी है। बरसात में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
सरभंगा में बाघ शिकार मामले ने वन विभाग की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वनप्रहरी वाहन हटाने, निगरानी कमजोर होने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर जांच की मांग तेज हुई।
उमरिया में एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल युवती को सीपीआर देकर जबलपुर रेफर किया गया।
सतना मेडिकल कॉलेज परिसर में जिले का पहला एन-जेन पोस्ट ऑफिस शुरू हुआ। मुफ्त वाई-फाई, सेल्फ-बुकिंग कियोस्क, डिजिटल भुगतान, माय स्टाम्प और आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के साथ डाक सेवाओं को नया स्वरूप मिला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह