ट्रेन का सफर महंगा और कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता

जुलाई में सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। जो तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गए हैं। आज मंगलवार से रेल का सफर करना महंगा हो गया है। वहीं तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक करना होगा।

By: Arvind Mishra

Jul 01, 202512:02 PM

view12

view0

ट्रेन का सफर महंगा और कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता


बड़े बदलाव

  • पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य  

  • अब पेमेंट करते वक्त असली रिसीवर का नाम दिखेगा

  • आज से दिल्ली में पुराने वाहन होंगे जब्त, लगेगा जुर्माना

  • उम्र पूरी कर चुके वाहनों की धरपकड़ के लिए 350 टीमें गठित

  • दिल्ली पुलिस, परिवहन विभाग और नगर निगम की रहेंगी टीमें

  • वाहनों के मामलों में अभी फिलहाल सीएनजी वाहनों को छूट

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

जुलाई में सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। जो तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गए हैं। आज मंगलवार से रेल का सफर करना महंगा हो गया है। वहीं तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक करना होगा। इसके अलावा अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। साथ ही 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 58.50 रुपए तक सस्ता हो गया है।  

रेल सफर महंगा: रेल का सफर से महंगा हो गया है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

तत्काल टिकट बुकिंग: तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त अब यात्रियों को आधार से डिजिटल वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। यानी उपभोक्ताओं को अपना आधार आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करना होगा। आधार वेरिफाइड यूजर्स को टिकट बुकिंग के दौरान ओटीपी मिलेगा, जिसे डालकर सत्यापन पूरा करके टिकट बुक कर सकेंगे। तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के पहले 10 मिनट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को टिकट बुक करने की इजाजत होगी।

पैन कार्ड नियम: सरकार ने पैन कार्ड नियमों में बदलाव किया है। 1 जुलाई से पैन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। अब जिसके पास आधार कार्ड नहीं है, तो पैन कार्ड नहीं बनवा सकेंगे।

यूपीआई ट्रांजैक्शन: एनपीसीआई ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत यूपीआई पेमेंट करते वक्त यूजर को सिर्फ अल्टीमेट बेनिफिशियरी यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा। क्यूआर कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे।  

नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार से 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने पर ऐसे वाहनों को जब्त कर सीधे स्क्रैप यार्ड भेजा जाएगा और चार पहिया वाहनों पर 10,000 और दोपहिया पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

COMMENTS (0)

RELATED POST

पीएम मोदी का असम दौरा: खराब मौसम के बावजूद कोकराझार को मिला ₹4,570 करोड़ का विकास पैकेज

पीएम मोदी का असम दौरा: खराब मौसम के बावजूद कोकराझार को मिला ₹4,570 करोड़ का विकास पैकेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम में ₹4,570 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। असम माला 3.0 और तीन नई रेल सेवाओं की शुरुआत। जानें विस्तार से।

Loading...

Mar 13, 20264:27 PM

पश्चिम एशिया संकट: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी समकक्ष के बीच  चौथी वार्ता, होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी दुनिया की नजरें

पश्चिम एशिया संकट: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी समकक्ष के बीच चौथी वार्ता, होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी दुनिया की नजरें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से 15 दिनों में चौथी बार बात की। जानें होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों और पश्चिम एशिया संकट पर क्या हुई चर्चा।

Loading...

Mar 13, 20263:46 PM

सावधान! गांवों में डेढ़ महीने बाद मिलेगा दूसरा रसोई गैस सिलेंडर

सावधान! गांवों में डेढ़ महीने बाद मिलेगा दूसरा रसोई गैस सिलेंडर

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है, जिसे रोकने के लिए सरकार ने बुकिंग के नियमों में फिर से बदलाव किया है।

Loading...

Mar 13, 20269:48 AM

संसद में संग्राम: हरदीप पुरी बोले– 'देश में ईंधन की कमी नहीं', विपक्ष ने 'एपस्टीन के दोस्त' वाले नारों से घेरा

संसद में संग्राम: हरदीप पुरी बोले– 'देश में ईंधन की कमी नहीं', विपक्ष ने 'एपस्टीन के दोस्त' वाले नारों से घेरा

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि भारत में डीजल-पेट्रोल और गैस की किल्लत नहीं है। वहीं राहुल गांधी और सुप्रिया सुले ने ईंधन संकट पर सरकार को घेरा। सदन में लगे एपस्टीन के नारे।

Loading...

Mar 12, 20265:08 PM

ओम बिरला की विपक्ष को दो-टूक: 'सदन की गरिमा सर्वोपरि', बताया क्यों लेने पड़े कड़े फैसले और क्या है 'लक्ष्मण रेखा'

ओम बिरला की विपक्ष को दो-टूक: 'सदन की गरिमा सर्वोपरि', बताया क्यों लेने पड़े कड़े फैसले और क्या है 'लक्ष्मण रेखा'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामे पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने विपक्ष को अनुशासन की लक्ष्मण रेखा याद दिलाई और बताया कि सदन की गरिमा के लिए कड़े निर्णय क्यों जरूरी हैं

Loading...

Mar 12, 20263:22 PM