अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन की सीईओ वार्ता में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान भारत से व्यापार समझौते और पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति दक्षिण कोरिया में सीईओ वार्ता में हिस्सा लेने पहुंचे।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन की सीईओ वार्ता में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान भारत से व्यापार समझौते और पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र किया। ट्रंप ने उस समय का भी जिक्र किया, जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चल रहा था और दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से बातचीत की थी। ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी को सबसे शानदार दिखने वाला व्यक्ति करार दिया। साथ ही कहा कि वे फादर की तरह हैं। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी जबरदस्त हैं। वे काफी मजबूत नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के आपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने एक मौके पर उनसे कहा कि हम लड़ते रहेंगे। ट्रंप ने दावा किया कि दो दिन बाद भारत ने अमेरिका को फोन किया और अपने रवैये में नरमी दिखाई। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन बात थी।
ट्रंप ने भाषण के दौरान भारत से जल्द व्यापार समझौता पूरा होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका जल्द ही व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। हालांकि, इस बीच उन्होंने आयात शुल्क को अमेरिका की ताकत के तौर पर भी दर्शाया। ट्रंप ने एक बार फिर पुराना राग अलापते हुए कहा-अगर आप भारत-पाकिस्तान को देखें तो मैं भारत के साथ व्यापार समझौता करने वाला हूं और मैं पीएम नरेंद्र मोदी का बेहद सम्मान करता हूं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले जापान में भी भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का राग अलापा था। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुई झड़प में सात नए खूबसूरत विमान गिराए गए थे। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार के जरिए दोनों देशों के बीच तनाव को खत्म कराया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीआरपीएफ और आरएएफ की 83 कंपनियां 15 अगस्त तक दिल्ली में तैनात रहेंगी, जिनमें तीन महिला कंपनियां भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने केंद्र में जाने की अटकलों को नकारा। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि फड़नवीस देश के अगले स्थायी शिक्षा मंत्री बन सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी दलों (कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल) ने इस घटनाक्रम को नैतिक आधार बनाकर पंजाब में हुए पेपर लीक मामलों पर भगवंत मान सरकार को बुरी तरह घेर लिया है।
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में बीती देर रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के करौली निवासी सफाईकर्मी शशिकांत शर्मा (40 वर्ष) टैंक में सफाई करते समय बेहोश हो गए।
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है।
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त। सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, केस वापसी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग मानी। विस्तार से पढ़ें।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक के लिए उन्हें दोषी बताकर जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में बयान देते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी को आदेश देने के बजाय संवाद और तर्क के जरिए सही दिशा दिखानी चाहिए। जानिए उनके बयान की मुख्य बातें।
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें इस बड़े परीक्षा घोटाले से जुड़ी सभी नई अपडेट्स और गिरफ्तारियों की पूरी जानकारी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। जानिए शनिवार को होने वाली सरकार-प्रतिनिधिमंडल बैठक से जुड़ी बड़ी अपडेट।