कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कनाडा के एबॉट्सफोर्ड स्थित एक भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या और एक पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। गिरोह का दावा है कि साहसी एक बड़े ड्रग कारोबार से जुड़ा था और उसने उससे पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर गैंग ने उसकी हत्या कर दी।

गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने कहा कि भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की हत्या के पीछे उनका गैंग था।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कनाडा के एबॉट्सफोर्ड स्थित एक भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या और एक पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। ये दोनों घटनाएं राजस्थान पुलिस की ओर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने कहा कि भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की हत्या के पीछे उनका गैंग था। गिरोह का दावा है कि साहसी एक बड़े ड्रग कारोबार से जुड़ा था और उसने उससे पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर गैंग ने उसकी हत्या कर दी।
पैतृक गांव राजगढ़ में शोक
दर्शन सिंह साहसी के पैतृक गांव राजगढ़ में शोक का माहौल है। गांव में उनके भतीजे रहते हैं, और परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए गांववाले उनके घर पहुंचे। उनके मैनेजर नितिन ने घटना पर गहरा दुख जताया और बताया कि मालिक दर्शन सिंह ने कभी किसी की मदद करने से इंकार नहीं किया।
कंपनी और कारोबार
दर्शन सिंह ने मेहनत से अरबों-खरबों की कंपनी खड़ी की थी। उन्होंने राजगढ़ में भी अपनी कैनेम कंपनी का एक दफ्तर खोला हुआ है, जहां से मैनेजमेंट का काम चलता है। रिश्तेदार गुरबख्श सिंह ने भी इस दुखद घटना पर अपनी बात रखी है।
गोल्डी ने पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में उसने लिखा-सत श्री अकाल! मैं गोल्डी ढिल्लों हूं। गायक चन्नी नट्टन के घर पर कल हुई गोलीबारी का कारण सरदार खेड़ा है। लॉरेंस गैंस ने म्यूजिक इंडस्ट्री को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा-भविष्य में सरदार खेड़ा के साथ काम करने वाला या उनसे संबंध रखने वाला कोई भी गायक अपने नुकसान के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होगा। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हम सरदार खेड़ा को लगातार भारी नुकसान पहुंचाते रहेंगे।
लॉरेंस गैंग का सोशल मीडिया पोस्ट



जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।