एकेएस यूनिवर्सिटी सतना के प्रो. कमलेश चौरे द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग में प्रस्तुत केले की जैविक खेती पर शोध को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष सराहना मिली।

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध
सतना, स्टार समाचार वेब
यह खबर शहर के शोधार्थियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का कारण बन सकती है कि शहर के एकेएस विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख प्रो. कमलेश चौरे द्वारा यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी आफ एडिनबर्ग में आयोजित राइजोस्फेयर 6 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया ‘एंडोफाइटिक बैक्टीरिया की भूमिका द्वारा बायोटिक स्ट्रेस नियंत्रण और केले की फसल उत्पादन में वृद्धि’ विषय पर मौखिक शोध व्याख्यान सराहा गया है। यह व्याख्यान 18 जून 2025 को प्रस्तुत किया गया, जिसमें यूनिवर्सिअी आफ एडिनबर्ग के प्रो. टिम जॉर्ज सत्र अध्यक्ष रहे।1582 में स्थापित यूनिवर्सिटी आफ एडिनबर्ग यूनाइटेड किंगडम की एक प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक शोध-आधारित विश्वविद्यालय है जिसकी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में 27वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। प्रो. चौरे का शोध विशेष रूप से ‘मूसा अक्यूमिनाटा जी9’ किस्म में फ्यूजेरियम विल्ट रोग के जैविक नियंत्रण तथा फंक्शनल जीनोमिक्स पर केंद्रित है। इस कार्य में सहलेखकों के रूप में माही चौरे, शिल्पी सिंह और पियूष कांत राय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इंटरनेशनल वर्कशाप का आयोजन शीघ्र
सम्मेलन में प्रस्तुत इस शोध को वैज्ञानिक समुदाय द्वारा विशेष सराहना प्राप्त हुई, जो कि टिकाऊ और जैविक कृषि की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है। सम्मेलन में आए हुए विश्व के नामी बायोटेक वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों के साथ डॉ चौरे एडवांस्ड रिसर्च एंड इनोवेशन को लेकर सकारात्मक सहयोग हेतु डिस्कशन हुआ। जल्दी ही विश्वविद्यालय में इस संदर्भ में एक इंटरनेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर एकेएस विश्वविद्यालय परिवार ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बीए. चोपड़े, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. हर्षवर्धन, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. आर.एस. त्रिपाठी, और जीवन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. जी.पी. रिछारिया ने प्रो. चौरे एवं उनकी टीम को बधाई दी तथा विश्वविद्यालय का नाम वैश्विक मंच पर रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रो. कमलेश चौरे ने इस अवसर पर कहा, कि यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि मेरे विश्वविद्यालय के लिए और मेरी पूरी शोध टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। ऐसे मंच वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय से जुड़ने और नवाचारों को साझा करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।