मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार को मध्यप्रदेश आईएएस एसोसिएशन सर्विस मीट-2025 का प्रशासन अकादमी में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मीट में प्रदेशभर से आईएएस अफसर पहुंचे हैं। यह तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट सभी अधिकारियों की सहभागिता के साथ आयोजित की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मप्र आईएएस एसोसिएशन सर्विस मीट का प्रशासन अकादमी में शुभारंभ किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार को मध्यप्रदेश आईएएस एसोसिएशन सर्विस मीट-2025 का प्रशासन अकादमी में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मीट में प्रदेशभर से आईएएस अफसर पहुंचे हैं। यह तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट सभी अधिकारियों की सहभागिता के साथ आयोजित की गई है। जहां सहायक कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव तक, साथ ही पूर्व आईएएस और उनके परिजन भी शामिल हैं। वहीं सीएम ने कहा- अधिकारियों के मुंह से ए प्लान, बी प्लान, सी प्लान, डी प्लान सुनाई देते रहते हैं। ये योजनाएं आती रहनी चाहिए। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि अपनी सेवा के माध्यम से बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं। निरंतर चुनौतियों का सामना करते-करते अफसर स्वयं को इस तरह ढाल लेते हैं कि नेताओं के आने-जाने का आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम
मुख्यमंत्री ने कहा-जनता के हित में लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन आईएएस ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में करते हैं। अपने आप को दांव पर लगाकर कार्य करने की क्षमता अगर किसी में है, तो वह आईएएस अफसरों में है। राजशाही के दौर के बाद आजादी के समय यह आशंका थी कि लोकतंत्र सफल हो पाएगा या नहीं, लेकिन आईएएस ने लोकतंत्र को सफल बनाकर दिखाया है।
अच्छे विचार लेकर आएं
सीएम ने कहा- मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने न केवल प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में अपने कार्यों के दम पर अलग पहचान बनाई है। शासन-प्रशासन में लगातार नवाचार हो रहे हैं। सिस्टम में कई बार बातें इधर-उधर होती हैं, लेकिन अंतत: जनता के हित में अच्छे काम और सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। अच्छे विचार और नए आइडिया लेकर आएं और उन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।