सतना में प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन के दौरान आर्मी डिप्लोमा पर एक शिक्षक का सत्यापन होल्ड। माशिमं ने बोर्ड परीक्षा में कठिन सवालों का प्रतिशत बढ़ाया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
गायन-वादन, खेल और नृत्य विधा के प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन सोमवार को किया गया। इस दौरान दस्तावेजों की त्रुटियां भी सामने आई जिस पर चयनित शिक्षक का सत्यापन होल्ड कर दिया गया।
शहर के दो केन्द्रों में प्राथमिक शिक्षक गायन-वादन, खेल और नृत्य के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिसमें एक चयनित शिक्षक का दस्तावेज त्रुटि पूर्ण रहा। जिस कारण मात्र उसका ही सत्यापन रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 18 चयनित शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना था लेकिन 17 का ही किया जा सका। एक शिक्षक जिसका नाम पंकज सिंह बताया गया है। उसके पास स्नातक की डिग्री नहीं थी। इसकी जगह पंकज ने डिप्लोमा सामने रखा था। यह डिप्लोमा आर्मी से संबंधित किसी संस्थान का था जिस कारण होल्ड में डाल दिया गया।
भोपाल करेगा निराकरण
आर्मी के संस्थान का डिप्लोमा देख हक्के-बक्के रह गए सत्यापन अधिकारी अपने पाले की गेंद भोपाल के ऊपर डाल दिया। सत्यापन कर रहे अधिकारियों ने पंकज को इस बात के लिए रोक दिया गया कि सत्यापन वाले आदेश में इस तरह के डिप्लोमा का कोई जिक्र नहीं है। फिलहाल पंकज का सत्यापन होल्ड पर है। भोपाल से मार्गदर्शन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीईओ-एडी ने संभाली कमान
सत्यापन कार्य का मोर्चा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और सहायक संचालक सीनियर सेकेंडरी (एडी) ने संभाल रखी थी। महारानी लक्ष्मी बाई में प्रभारी डीईओ कंचन श्रीवास्तव और व्यंकट टू में एडी गिरीश अग्निहोत्री सत्यापन कार्य में सक्रिय रुप से शामिल रहे। उनके साथ कार्यालयीन अमला भी तैनात रहा। गौरतलब है कि दोनो केन्द्रों में 18-18 चयनित शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिसमें व्यंकट टू में कोई त्रुटि नहीं मिली।
इस बार के पेपर में कठिन सवाल ज्यादा होंगे
माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की इस बार मुख्य वार्षिक परीक्षा थोड़ी टफ होने वाली है। ऐसा इस लिए क्योंकि नए पैटर्न के तहत कठिन प्रश्नों का प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी माशिमं ने की है।
इसके चलते कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को पहले से ज्यादा मेहनत और मशक्कत करनी होगी। जानकारी के अनुसार इस बार के बोर्ड एग्जाम में प्रश्नपत्र की कठिनाई स्तर 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की जाएगी। उदाहरण के लिए 100 में 20 सवाल ऐसे होंगे। बताया गया कि इन प्रश्नों का जवाब सीधे किताब से नहीं आएगा, बल्कि ज्ञान, समझ, अनुप्रयोग और रचनात्मकता के मिश्रण से ही उसको हल किया जा सकेगा। ये प्रश्न रटने से नहीं, बल्कि सोचने की क्षमता से हल होंगे। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों की तैयारी के लिए मेधावी छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं अपने आॅफीशियल वेबसाइट में अपलोड कर दी हैं। इतना ही नहीं सैंपल पेपर भी अपलोड कर दिए हैं।
अभी प्रश्नपत्रों का ऐसा था प्रारूप
बोर्ड परीक्षाओं में अभी तक 15 प्रतिशत कठिन सवाल और 45 प्रतिशत सामान्य व 45 प्रतिशत सरल स्तर के प्रश्न आते थे। बदले पैटर्न में अब 20 प्रतिशत कठिन सवाल होंगे। वहीं 40 प्रतिशत सामान्य और 40 प्रतिशत सरल प्रश्न पूछे जाएंगे।
अगले माह प्री-बोर्ड तो फरवरी में मेन एग्जाम
10वीं-12वीं कक्षाओं के प्री-बोर्ड एग्जाम जनवरी में होंगे,जबकि मुख्य परीक्षाएं फरवरी माह में होंगी। प्री-बोर्ड एग्जाम 12वीं की परीक्षाएं 5 जनवरी से होंगी तो वहीं 6 जनवरी से 10वीं की परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। वहीं मुख्य वार्षिक परीक्षा कक्षा 12वीं की 7 फरवरी से 5 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होंगी। बोर्ड एग्जाम में लगभग 44 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।