सतना जिले में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा गंभीर शिक्षक संकट से गुजर रही है। जिला शिक्षा केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 317 सरकारी स्कूल या तो पूरी तरह शिक्षक विहीन हैं या केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। 40 विद्यालयों में एक भी शिक्षक नहीं है, जबकि 277 स्कूल केवल एक शिक्षक पर निर्भर हैं। मझगवां, नागौद और उचेहरा जैसे विकासखंड सबसे अधिक प्रभावित हैं। Collector–DPC स्तर पर स्थिति सुधारने के लिए मर्जर और पदस्थापना पर चर्चा जारी है, लेकिन फिलहाल हजारों बच्चों की शिक्षा अधर में लटकी हुई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सुबह की प्रार्थना का समय है। बच्चे कतार में खड़े हैं। हाथों में किताबें हैं, मगर सामने ब्लैकबोर्ड के पास कोई शिक्षक नहीं। यह तस्वीर किसी एक विद्यालय का नहीं, बल्कि सतना जिले के सैकड़ों विद्यालय की रोजमर्रा की सच्चाई बन चुका है।
जिला शिक्षा केंद्र की हालिया एक्सरसाइज से जो आंकड़े सामने आए हैं उनके अनुसार जिला के 3 सौ 17 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां या तो एक भी शिक्षक नहीं है या पूरा विद्यालय केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। इनमें 40 स्कूल पूरी तरह शिक्षक विहीन हैं, जबकि 277 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक पदस्थ है।
प्राथमिक शिक्षा सबसे ज्यादा असहाय
प्राथमिक विद्यालय जहां बच्चे अक्षर पहचानते हैं, लिखना सीखते हैं, सपने बुनना शुरू करते हैं वहीं सबसे बड़ी चोट पड़ी है। पांच विकासखंडों के 269 प्राथमिक स्कूल शिक्षक संकट की गिरफ्त में हैं। इनमें 33 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक नहीं, और 236 स्कूल केवल एक शिक्षक पर टिके हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति मझगवां विकासखंड की है, जहां 18 विद्यालय पूरी तरह शिक्षक विहीन हैं और 94 स्कूल एकल शिक्षक से संचालित हो रहे हैं। नागौद, उचेहरा और सोहावल जैसे विकासखंडों में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। रामपुर बघेलान भले ही शून्य शिक्षक की सूची में न हो, लेकिन वहां भी 23 स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के सहारे खड़े हैं।
कलेक्टर-डीपीसी में चर्चा
शून्य और एकल शिक्षक शालाओं को लेकर पदेन जिला मिशन संचालक (कलेक्टर) और जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी)के बीच गहन विचार विमर्श हुआ है। इन दोनों तरह के शिक्षको को लेकर पदस्थापना और मर्ज करने पर चर्चा हुई है। डीपीसी विष्णु कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्टर सर से इन बिन्दुओ पर चर्चा की गई है। इसके बाद कार्ययोजना तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शिक्षकों की पदस्थापना का मसला जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर का है। यही कारण है कि डीपीसी और डीईओ को समन्वय बनाकर इसका हल निकालना होगा।
माध्यमिक स्कूल भी सुरक्षित नहीं
कई बार यह माना जाता है कि माध्यमिक शिक्षा तक आते-आते व्यवस्था बेहतर हो जाती है, लेकिन आंकड़े इस धारणा को खारिज करते हैं। जिले के 48 माध्यमिक स्कूल गंभीर शिक्षक अभाव से जूझ रहे हैं। इनमें 7 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक नियुक्त नहीं है और 41 स्कूल केवल एक शिक्षक पर संचालित हो रहे हैं। मझगवां और रामपुर बघेलान यहां भी सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।