सीधी जिले के खुटेली गांव निवासी सेना हवलदार मोहम्मद मुस्ताक का सड़क हादसे में निधन हो गया। पार्थिव शरीर पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजकीय सम्मान के साथ हजारों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के बहरी थाना अंतर्गत खुटेली गांव निवासी सेना हवलदार मो. मुस्ताक का उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा के पास दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर गुुरुवार को सडक हादसे में दुखद निधन हो गया था। 38 वर्षीय मो. मुस्ताक के पार्थिव शरीर को सेना के विशेष वाहन से कल शनिवार को सेना जवानों ने उनके गृह ग्राम खुटेली पहुंचाया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही खुटेली क्षेत्र पूरी तरह से गमगीन हो गया। खुटेली के वीर सपूत मो. मुस्ताक का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ था। उन्हें नम आंखों से विदाई देने के लिए पहुंची भीड़ भारत माता की जय, मुस्ताक अमर रहे, वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। गांव की गलियों में फूलों की वर्षा कर जांबाज जवान मो. मुस्ताक के पार्थिव शरीर का स्वागत किया गया।
राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार के दौरान दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उपस्थित थी। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के व्यक्तियों ने जांबाज जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों के अनुसार मो. मुस्ताक वर्ष 2009 में भारतीय सेना की रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मेरठ में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी मोमिना बेगम, एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया गया है कि गुरुवार को मो. मुस्ताक बाइक से दिल्ली-लखनऊ हाइवे में कहीं जा रहे थे।
उसी दौरान सडक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के पश्चात मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सेना के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। सेना के जवान पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिए थे। कल शनिवार को सुना के वहां से उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम पहुंचने पर मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कमलेश्वर पटेल ने दी श्रद्धांजलि
ग्राम खुटेली के वीर सपूत, भारतीय सेना की रिमाउंट वेटनरी कॉर्प्स में हवलदार, शहीद मोहम्मद मुस्ताक के पार्थिव शरीर के उनके गृह ग्राम पहुंचने पर म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने उनके गृह ग्राम जाकर उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें विनम्र नमन किया। इस दौरान श्री पटेल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए सदैव गर्व और अमिट प्रेरणा का स्रोत रहेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।