रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मरीजों और परिजनों को लिफ्ट की भारी समस्या झेलनी पड़ रही थी। 11 में से सिर्फ 4 लिफ्ट चालू थीं, जिनमें भी आए दिन खराबी आती थी। अब डीएमएफ मद से 1 करोड़ की लागत से 4 नई पैसेंजर-कम-स्ट्रेचर लिफ्ट लगाई जा रही हैं। गुजरात की कंपनी को काम मिला है और 2 अक्टूबर से दो लिफ्ट शुरू हो जाएंगी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी अस्पताल में लिफ्ट की समस्या खत्म होने वाली है। अस्पताल बनने के बाद 11 लिफ्ट लगाई गर्इं थी। इनमें से चार ही चल रही थी। इन लिफ्टों में भी खराबी आ रही थी। मरीजों की संख्या बढ़ने से लिफ्ट की जरूरत भी बढ़ गई थी। डीएमएफ मद से 2 करोड़ स्वीकृत किए गए। इसमें से 1 करोड़ रुपए सिर्फ लिफ्ट पर खर्च किए जा रहे हैं। चार नई पैसेंजर कम स्ट्रेचर लिफ्ट लगाई जा रही है। काम जारी है। गुजरात की कंपनी को ठेका मिला है। कंपनी के इंजीनियर भी पहुंच गए है। 2 अक्टूबर को चार में से दो लिफ्ट चालू कर दी जाएगी।
ज्ञात हो कि संजय गांधी अस्पताल में करीब 11 लिफ्ट लगी थी। इनमें से अधिकांश लिफ्ट ने दम तोड़ दिया है। कई लिफ्ट पुरानी हो चुकी है जो चलने लायक नहीं है। संजय गांधी अस्पताल में चार लिफ्ट ही चल रही हैं। इसमें दो स्टाफ और दो मरीजों के लिए हैं। आए दिन इन लिफ्ट में खामियां आ जाती है। लंबे समय से इन्हें बदल कर नए लिफ्ट की लगाने की योजना चल रही थी। समस्या बढ़ने पर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने नई लिफ्ट का प्रस्ताव मांगा। डीएमएफ मद से चार नई लिफ्ट के लिए राशि भी स्वीकृति कर दी गई। टेंडर निकाला गया और गुजरात की कंपनी को लिफ्ट सप्लाई और लगाने की जिम्मेदारी मिली। गुजरात की टेक्नो एलिमेटर कंपनी को जिम्मेदारी मिली है। करीब 2 करोड़ रुपए डीएमएफ मद से स्वीकृत किया गया था। इसमें सिर्फ लिफ्ट के लिए 1 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। शेष राशि से अन्य कार्य किए जाएंगे। इसमें केबिल का काम भी शामिल है। केबिल पुरानी हो चुकी है। इन्हें बदलने का काम भी किया जाएगा।
सीधी की कंपनी को मिला था डिस्मेंटल का काम
संजय गांधी अस्पताल में कैंटीन के पास ही चार लिफ्ट लगी हुईं हैं। इन सभी लिफ्ट की हालत खराब थी और बंद पड़ी हुई थीं। इन लिफ्ट को पहले डिस्मेंटल किया जाना था फिर इनकी जगह पर नई लिफ्ट लगानी थी। डिस्मेंटल करने का काम सीधी की कंपनी को मिला था। सभी लिफ्ट को डिस्मेंटल करने के बाद इनकी जगह पर ही नई लिफ्ट लगाई जा रही है। कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी लिफ्ट लगाने रीवा पहुंच गए हैं। दो लिफ्ट का काम लगभग पूरा भी हो गया है। 2 अक्टूबर तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। वहीं दो लिफ्ट को अक्टूबर के अंत तक लगा दिया जाएगा।
एक लिफ्ट की क्षमता 26 पर्सन की होगी
संजय गांधी अस्पताल में लगने वाली लिफ्ट की क्षमता भारी भरकम है। यह पैसेंजर कम स्ट्रेचर लिफ्ट होगी। इसमें एक साथ 26 मरीज और उसके परिजन जा सकेंगे। लिफ्ट लगाए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान समय में लोगों को लिफ्ट खराब होने पर बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। लिफ्ट की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को सीढ़ियों से आना जाना पड़ता है। नई लिफ्ट के शुरू होने से राहत मिलेगी।
4 नई लिफ्ट लगाई जा रही है। डीएमएफ मद से डिप्टी सीएम ने बजट स्वीकृत कराया था। गुजरात की कंपनी लिफ्ट लगा रही है। उसके इंजीनियर पहुंच गए है। 2 अक्टूबर को दो नई लिफ्ट शुरू करा देंगे।
विनोद तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्लूडी ईएंडएम, एसजीएमएच रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।