रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने खाते से 30 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने बेटे के इलाज के लिए रुपये रखे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर में एक बार फिर एटीएम बदल कर खाते से रुपये पार करने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पड़रा में संचालित एटीएम बूथ का है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार पाण्डेय पुत्र ज्वाला प्रसाद पाण्डेय निवासी पडरा सोमवार को अपने निजी प्रायोजन हेतु पड़रा स्थित एनके होण्डा के बगल में स्थित एसबीआई के एटीमए बूथ में रुपये निकालने गये थे। उन्होंने 5 हजार रुपये निकाला और इसके बाद बैलेंस चेक किया। तभी वहां दो अन्य व्यक्ति पहुंच गये, जिन्होंने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद पीड़ित वहां से निकल गये। जैसे ही ढेकहा तिराहा पहुंचे तो उनके मोबाइल में दस-दस हजार रुपये की तीन किश्त यानी 30 हजार रुपये एटीएम बूथ से आहरित होने का मैसेज आया। लिहाजा वे तत्काल ही एटीएम बूथ पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद वे सिविल लाइन थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत उपरांत जांच शुरू कर दिया है।
सीसीटीव्ही फुटेज में दिखे संदिग्ध
शिकायत को सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने गंभीरता से लिया और तत्काल ही पुलिस टीम को जांच में लगा दिया। इस दौरान ना सिर्फ एटीएम बूथ में लगे सीसीटीव्ही कैमरे की फुटेज निकाली गई, बल्कि संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों के पकड़ लिया जायेगा।
बेटे के इलाज के लिये रखे थे रुपये
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बैंक में अपने बेटे के इलाज के लिये रुपये एकत्रित कर रखा था। बेटे के उपचार में हर माह 25 से 30 हजार रुपये लगता है। लेकिन बदमाशों की इस करतूत के चलते उनके बेटे के इलाज में समस्या उत्पन्न हो गई है। लिहाजा उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया है कि उनके खाते से निकाले गये रुपयों को जल्द से जल्द दिलवाया जाये।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।