चित्रकूट पुलिस ने ददरौआ आश्रम से बाबा का बैग चोरी करने वाले अन्तरराज्यीय चोर अनुज उर्फ गोधा को कट्टा-कारतूस समेत गिरफ्तार किया। आरोपी पर चित्रकूट, बांदा और कर्वी में चोरी-लूट के कई मामले दर्ज हैं, जबकि उसका साथी अभी फरार है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
ददरौआ आश्रम सिरसावन में ठहरे बाबा का नगदी व जेवरात से भरा बैग चोरी करने वाले अर्न्तराज्यीय चोर को चित्रकूट पुलिस ने कट्टा - कारतूस के साथ धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर 2 लाख 37 हजार रुपए, सोने की अंगूठी, कटटा व कारतूस बरामद किया गया है। एक आरोपी की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। इस संबंध में चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि राधिका दास पाराशर निवासी कैमार वन दावानल कुंड वृंदावन जिला मथुरा पिछले दिनों चित्रकूट के सिरसावन स्थित ददरौआ आश्रम में अपने शिष्यों के साथ ठहरे हुए थे। 6 अगस्त की रात 11 बजे के करीब भोजन करने के उपरांत सोने चले गए। अगले दिन नींद खुली तो आश्रम के कमरे में रखा लाल रंग का पिटठू बैग गायब था। पिटठू बैग में जगदगुरू कृपालु परिसर लिखा हुआ है। बाबा राधिकादास ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि पिटठू बैग में 2 लाख 40 हजार रुपए और श्रीराम लिखी तकरीबन 70 हजार रुपए कीमत की सोने की अंगूठी के अलावा वोटर कार्ड, आधार कार्ड व अन्य सामान रखे हुए हैँ। शिकायत पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई। आश्रम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। फुटेजे में दो संदेही नजर आए जिन्हें मुखबिर के जरिए चिन्हित किया गया। चित्रकूट थाना प्रभारी श्री शर्मा ने बताया कि संदेहियों के चिन्हित होने के बाद धरपकड़ के लिए पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अर्न्तराज्यीय चोर अनुज उर्फ गोधा सिंह गौर पिता अरुण सिंह निवासी मरझा थाना पैलानी जिला बांदा हाल निवास किराए का मकान चौबलिया बाजार सीतापुर थाना कर्वी कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने आश्रम से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर 2 लाख 37 हजार रुपए नगद, सोने की अंगूठी, 315 बोर कटटा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
मां-बेटी पर किया था हमला
चित्रकूट थाना प्रभारी ने बताया कि अर्न्तराज्यीय चोर अनुज उर्फ गोधा अपने एक साथी के साथ 3 सितम्बर की रात भरतघाट में एक घर के पिछले हिस्से की बाउंड्रीवाल कूदकर अंदर घुसा, इसी दौरान घर में मौजूद युवती बाथरूम करने बाहर आई। बदमाशों को देखकर गोहार मचाना चाहा तो गोधा और उसके साथी ने युवती का मुंह दबाकर उसके साथ मारपीट की फिर कटटे की नोक पर घर के अंदर घुस गया। युवती की मां के द्वारा विरोध करने पर गोधा और उसके साथी ने महिला पर राड से हमला कर दिया था। इस मामले में मारपीट और लूट के प्रयास का मुकदमा कायम किया गया था। चित्रकूट थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अनुज उर्फ गोधा के विरुद्ध चित्रकूट थाना में चोरी, लूटपाट के 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके विरुद्ध यूपी के कर्वी और बांदा जिले में भी चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी गोधा का एक साथी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सतना और मैहर सहित जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इंदौर में शुरू हुई डीजल की होम डिलीवरी सुविधा। व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर करें 200 लीटर तक डीजल। जानें कैसे काम करती है यह सुविधा और क्या हैं नियम।
सतना जिला अस्पताल में प्रसूता के गर्भस्थ शिशु की मौत पर परिजनों ने उपचार और सिजेरियन में देरी का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्रसूति सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
रेलवे ने बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान और महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश सहित कई उल्लंघनों पर जुर्माना बढ़ा दिया है। वहीं पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून से सतना और मैहर होकर नियमित चलेगी।
सतना में आयोजित नीट यूजी री-एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। फिजिक्स का पेपर कठिन रहा, जबकि एक छात्र केंद्र संबंधी गलत जानकारी के कारण परीक्षा से वंचित रह गया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठे।
मध्यप्रदेश में अपने लाजवाब स्वाद के लिए प्रसिद्ध रतलाम जिले की बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को अब राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गई है। इन दोनों उत्पादों को जीआई टैग मिल गया है। गराडू को मालवी गराडू के नाम से यह मान्यता मिली है।
मध्यप्रदेश में अब दुकानों का डिजिटल सत्यापन होगा। सड़क किनारे से लेकर हॉकर्स कॉर्नर और बड़े भवनों में खान-पान की दुकानों की जियो टैगिंग होगी। उसके बाद ही खाद्य लाइसेंस मिलेगा। खाद्य एवं सुरक्षा ने नए नियम लागू किए हैं जिसकी शुरुआत राजधानी भोपाल में होने जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दुकानदार को लाइसेंस मिल पाएगा।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप आज भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां 5 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कूनो नेशनल पार्क पहुँचकर चीता प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। भारत में अब 52 चीते हैं। राष्ट्रपति ने चीता कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की।
जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं से जनजातीय समाज के विकास और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।