सीधी जिले में गंभीर बिजली संकट को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। विधायक अजय सिंह ने कलेक्टर से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, जबकि भाजपा नेता इस मुद्दे पर खामोश हैं। ग्रामीण जनता अंधेरे में रहने को मजबूर है।

सीधी, स्टार समाचार वेब
रविवार 29 जून को स्टार समाचार में बिजली संकट को लेकर प्रकाशित की गई खबर का असर कल ही विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं में देखने को मिला। एक और जहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ने इस मामले में आंदोलन प्रदर्शन करने की बात कही, वहीं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने बिजली संकट को लेकर अपना एक बड़ा बयान जारी किया है। सीधी जिले में बारिश शुरू होने के पहले से ही बिजली की समस्या तो बनी थी पर अब और ज्यादा स्थिति दयनीय हो गई है। बिजली का बिल तो भारी-भरकम आ रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। इस मामले में हर जगह भाजपा सरकार की किरकिरी भी होने लगी है। एक और जहां इस मामले में भाजपा नेता बोलने को तैयार नहीं हैं वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस के नेतागण जो पहले चुप्पी साधे थे, कल खबर प्रकाशित होने के बाद उनकी नींद खुली है। अब एक बड़ा आंदोलन करने की बात सुनने को मिल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने भी कल चुरहट विधानसभा में बैठक लेकर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
मेंटेनेंस के नाम पर जनता को परेशान कर रहा बिजली विभाग
मालूम हो कि मेंटीनेंस के नाम पर बिजली विभाग द्वारा दो महीने से लगातार काम करने का हवाला देकर बिजली विच्छेदित करने का काम कर रहा है लेकिन अभी तक लगता है कि उनका काम पूरा नहीं हो पाया है। जिस वजह से बारिश शुरू होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में हालत यह हो गई है कि लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होते हैं।
कलेक्टर बिजली सप्लाई सुनिश्चित करें: अजय
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल ने उनके विधानसभा क्षेत्र चुरहट में बिजली कटौती पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि ऐसे समय में जब गर्मी चरम पर है तब बिजली कटौती बेहद दुखदायक है। अजय सिंह ने जिला प्रशासन और बिजली अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे तत्काल सुधार कार्य पूरा कर बिजली की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित करवायें। यदि आंधी चलने या पेड़ गिरने के कारण अवरोध भी हो रहा है तो सुधार कार्य के पूर्व आम जनता को सूचित किया जाए कि इतने घंटे बिजली नहीं रहेगी ताकि लोग वस्तु स्थिति समझ सकें और बिजली कटौती के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे। राहुल ने कहा कि यदि बिजली की आपूर्ति कम हो रही है तो वैसा बताया जाए ताकि मैं शासन स्तर पर इसके लिए चर्चा कर सकूं। उन्होंने कहा कि बार बार कई कई घंटे बिजली बंद रहने के कारण जनता हलाकान हो रही है लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अजय सिंह ने कलेक्टर सीधी से भी आग्रह किया है कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर पूरे मामले को देखें और बिजली की सप्लाई सुनिश्चित करवायें।
अब तो लालटेन एवं चिमनी का सहारा भी हो गया गायब
बिजली न रहने के कारण रात के अंधेरे में कैसे खाना बनता है। कैसे लोगों को खाना खिलाया जाता है यह तो ग्रामीण जनता ही जानती है। कारण यह कि केरोसीन बंद होने के कारण लालटेन एवं चिमनी से प्रकाश का सहारा भी नहीं रह गया। कांग्रेस के जमाने में भले ही बिजली गुल होती थी लेकिन उस दौरान मिट्टी का तेल उपलब्ध रहता था जिससे लोग चिमनी एवं लालटेन के सहारे रोशनी का सहारा लेते थे। लेकिन भाजपा की सरकार में केरोसीन भी बंद हो गई। जिससे और ज्यादा लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां तक कि मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोग परेशान हैं। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।