सिंगरौली जिले के ठरकठैला गांव में पुलिस और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में 168 बोरी अवैध यूरिया खाद बरामद की गई। खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान होकर सड़क पर उतरे और बरका तिराहा मार्ग जाम कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से बातचीत कर सोमवार से किसानों को खाद वितरण का भरोसा दिलाया।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले में इन दिनो खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है। सरई पुलिस व तहसीलदार ने एक निजी मकान से 22 बोरी खाद जब्त किया गया। इसके बाद पड़ताल के दौरान 146 बोरी और खाद बरामए की गई। बताया गया कि शनिवार को सरई क्षेत्र के ग्राम ठरकठैला गांव में हरिप्रसाद शाहू के मकान में राजस्व व पुलिस टीम ने दबिश देते हुए 168 बोरी अवैध यूरिया खाद बरामद की है। लगातार हो रही यूरिया खाद की कालाबाजारी पर जिम्मेदार अंकुश नही लगा पा रहे हैं। इधर किसान खाद के लिए परेशान दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ठरकठेला निवासी हरिप्रसाद साहू पिता लालजी साहूए उम्र 32 वर्ष अपने निजी मकान में अवैध रूप से यूरिया खाद का भंडारण कर काला बाजारी कर रहा है। सूचना के आधार पर तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा और थाना प्रभारी सरई जीतेन्द्र भदौरिया की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान हरिप्रसाद साहू के मकान से 22 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई। जब आरोपी से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई भी प्रमाण नहीं दिखा सका। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाद की सभी बोरियों को जप्त कर लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई खाद विभाग द्वारा की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को गजराबहरा निजी खाद्य दुकान के माध्यम से खाद वितरण का आवंटन किया गया था। वहीं पूछताछ के आधार पर लगभग 168 बोरियों की अनियमितता की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस और खाद विभाग की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
खाद के लिए किसानो ने पत्थर रखकर सड़क किया जाम
बताया गया कि खाद न मिलने पर नाराज किसानो ने प्रशासन के खिलाफ नारा लगाते हुए समिति के बाहर सड़क पर पत्थर रखकर बरका तिराहा मार्ग को जाम कर दिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। किसानो ने आरोप लगाया कि यह सांसद, विधायक, कलेक्टर की नाकामयाबी है। जिस वजह से खाद नही मिल पा रही है। जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्रा व थाना प्रभारी सरई निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में चौकी प्रभारी बरका दल बल के साथ आंदोलन कर रहे किसानो के पास पहुंचे। जहां काफी समझाईश के बाद किसानो ने जाम खोला। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुआ।
खाद को लेकर जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से की बात
भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह ने कलेक्टर से खाद को लेकर बातचीत की। जहां कलेक्टर ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। इधर दो दिन छुट्टी होने की वजह से खाद का वितरण नही हो पा रहा है। सोमवार से सभी किसानो को खाद मिलना शुरू हो जाएगा। इधर किसानों ने कहा कि जिला अध्यक्ष पर है हम किसानों को पूरा भरोसा है। सोमवार को किसानो को पयार्प्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।