भोपाल के जेपी अस्पताल में जनरेटर में डीजल न होने के कारण 1 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। ऑपरेशन थिएटर में टॉर्च की रोशनी में इलाज करना पड़ा और 8 मरीजों की डायलिसिस रुक गई। जानें इस गंभीर लापरवाही पर क्या हुई कार्रवाई।

भोपाल: स्टार समाचार वेब.
राजधानी के जयप्रकाश (जेपी) अस्पताल में शनिवार सुबह स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी लापरवाही सामने आई। सर्जरी शुरू होने से ठीक पहले ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की बिजली चली गई, जिसके कारण डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज संभालना पड़ा। इसी दौरान, डायलिसिस करा रहे 8 मरीजों की प्रक्रिया भी बीच में रुक गई। जांच में पता चला कि जनरेटर में डीजल नहीं था, जिसके चलते बैकअप पावर फेल हो गया।
एक घंटे 14 मिनट तक अंधेरा
अस्पताल में सुबह 10:05 बजे बिजली गुल हुई और 11:19 बजे बहाल हुई, यानी पूरे 1 घंटे 14 मिनट तक ओटी, ओपीडी, आईसीयू और सिविल सर्जन कक्ष सहित पूरे अस्पताल में अंधेरा छाया रहा। आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को इस दौरान घुटन और उमस का सामना करना पड़ा।
सर्जन को टालनी पड़ी सर्जरी
सुबह करीब 9:55 बजे एक मरीज को बेहोशी की दवा (एनेस्थीसिया) देकर ओटी टेबल पर लिटाया गया था। सर्जन चीरा लगाने ही वाले थे कि अचानक बिजली चली गई। केवल यूपीएस से जुड़े मॉनिटर ही चालू रहे। दो-तीन मिनट तक बिजली नहीं आने पर डॉक्टरों ने तुरंत टॉर्च ऑन की और एनेस्थीसिया का असर कम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिससे सर्जरी टालनी पड़ी। बिजली गुल होने से कुल दो ऑपरेशन स्थगित करने पड़े।
8 मरीजों की डायलिसिस अटकी
बिजली जाने के कारण सुबह 8 बजे शुरू हुई 8 मरीजों की डायलिसिस बीच में ही रोकनी पड़ी। मशीनों में केवल 25 मिनट का बैकअप था, जबकि प्रक्रिया पूरी होने में एक घंटे से अधिक समय बाकी था। डायलिसिस यूनिट इंचार्ज अरमान खान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायलिसिस रोक दी और सुरक्षा के लिए ब्लड बैंक को रक्त रिजर्व रखने का निर्देश दिया।
डीजल न होने से नहीं चला जनरेटर
कर्मचारियों के मुताबिक, बिजली लाइन में फॉल्ट के बाद जनरेटर चालू करने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं चला। बाद में सामने आया कि जनरेटर में डीजल ही नहीं था। इस लापरवाही पर सीएमएचओ और सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने अस्पताल प्रबंधक प्रेमचंद गुप्ता को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद डीजल डलवाकर बिजली बहाल की गई।
जनरेटर में डीजल चोरी की आशंका
अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, जनरेटर में आखिरी बार 16 सितंबर को डीजल डलवाया गया था, लेकिन इसके चलने का रिकॉर्ड और खपत की स्पष्ट जानकारी रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। निगरानी व्यवस्था में ढील के चलते जनरेटर से डीजल चोरी होने की आशंका भी जताई जा रही है।
सीएमएचओ बोले - होगी कड़ी कार्रवाई
सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी के कारण बिजली गई थी और जनरेटर लाइन भी ड्रिप हो रही थी। उन्होंने तकनीकी कारणों की जांच के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की है। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए अस्पताल में दो वैकल्पिक बिजली स्रोत जोड़कर "तीन-लेयर कनेक्शन" की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, जनरेटर में डीजल स्तर की दैनिक जांच और रिपोर्टिंग के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।