एमपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में वोटर लिस्ट में धांधली (SIR) के खिलाफ भोपाल में CEO ऑफिस का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

मप्र यूथ कांग्रेस ने राजधानी में किया बड़ा प्रदर्शन.
भोपाल.स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर, प्रदेशभर से भोपाल पहुँचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर वोटर लिस्ट में धांधली (SIR) का कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने के लिए विशाल जुलूस निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें व्यापम चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग

आगे बढ़ने की कोशिश में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। जब कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़कर विरोध करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन से पानी की तेज़ बौछारें छोड़ी और हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान, किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

आज लोकतंत्र खतरे मेंं, हो रही वोट चोरी
यश घनघोरिया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि राजा का बेटा वोट से पैदा होगा, लेकिन आज लोकतंत्र खतरे में है और वोट चोरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्शन कमीशन (ECI) भाजपा के "दलाल" के रूप में काम कर रहा है और सभी युवाओं से वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई गली-कूचे तक ले जाने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे "आम वोटर की लड़ाई" बताया, जिसकी आवाज़ दबाई जा रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह कांग्रेस विधायकों के डर से विधानसभा से दूर रहते हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' लिखे टी-शर्ट्स के लिए भी छीना-झपटी देखी गई, जो दर्शाता है कि विरोध की भावना कितनी तीव्र थी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह