मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के SIR 2026 पुनरीक्षण के नाम पर OTP स्कैम बढ़ गया है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने और किसी को भी ओटीपी न देने की अपील की है।

इंदौर. स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) का कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चल रहा है, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं। इसी सरकारी प्रक्रिया की आड़ में इन दिनों एक नया ऑनलाइन स्कैम तेज़ी से फैल रहा है। ठग सरकारी वेरिफिकेशन या एसआईआर फॉर्म पूरा करवाने का झांसा देकर लोगों को कॉल करते हैं और उनसे ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांग लेते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति ओटीपी साझा करता है, स्कैमर्स तुरंत उसके मोबाइल या बैंकिंग खातों तक पहुँच बनाकर आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।
इस बढ़ते खतरे को देखते हुए, इंदौर क्राइम ब्रांच ने तत्काल एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें नागरिकों को आगाह किया गया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने ज़ोर देकर कहा कि जागरूकता ही इन साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि एसआईआर फॉर्म की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति एसआईआर पूरा कराने के नाम पर ओटीपी मांगे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और ऐसी जानकारी साझा न करें।
पुलिस ने नागरिकों के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं:
ओटीपी न दें: एसआईआर-2026 में गणना पत्रक के लिए बीएलओ या अन्य अधिकारी द्वारा कभी भी ओटीपी नहीं माँगा जाता।
निःशुल्क प्रक्रिया: एसआईआर पूरी तरह निःशुल्क प्रक्रिया है। यदि कोई आपसे किसी भी प्रकार की फीस, प्रोसेसिंग चार्ज या भुगतान करने को कहे, तो यह धोखाधड़ी हो सकती है।
फर्जी संदेशों से बचें: 'आपका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा', 'तुरंत एसआईआर भरें' जैसे संदेश फर्जी हो सकते हैं। व्हॉट्सऐप या सोशल मीडिया पर आने वाले अज्ञात लिंक को न खोलें।
साइबर कैफे पर सतर्कता: सार्वजनिक स्थानों, जैसे साइबर कैफे का उपयोग करते समय ऑटो-सेव बंद रखें, काम खत्म होने पर लॉगआउट करें और ब्राउज़र इतिहास (कैश) साफ करें।
मदद और शिकायत: मतदाता टोल-फ्री नंबर 1950 पर जानकारी ले सकते हैं, और किसी भी संदिग्ध कॉल या गतिविधि की रिपोर्ट तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in अथवा हेल्पलाइन 1930 पर करें। मतदाता सूची (साल 2003 सहित) की जानकारी के लिए voters.eci.gov.in या ceoelection.mp.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।