छतरपुर के भीमकुंड आश्रम के महंत शंकर शरण दास ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पूर्व गद्दीदारों और महिला रसोइया पर प्रताड़ना और झूठे आरोप लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।

छतरपुर. स्टार समाचार वेब
छतरपुर जिले के प्रसिद्ध भीमकुंड आश्रम में दुखद घटना सामने आई है, जहाँ आश्रम के महंत शंकर शरण दास (62) ने गुरुवार सुबह कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महंत, जो लगभग आठ वर्ष पहले आश्रम के अध्यक्ष भी थे, ने कुछ समय पूर्व अपना पद जय सिंह ठाकुर को सौंप दिया था।
महंत के भाई धर्मेंद्र दुबे और पुजारी संतोष मिश्रा ने इस आत्मघाती कदम के पीछे गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पूर्व गद्दीदार नारायण आचार्य और कमलनयन, महंत को लंबे समय से परेशान कर रहे थे और उन्हें झूठे मामलों में फँसाने की धमकी दे रहे थे। परिजनों के अनुसार, इसी मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर महंत ने यह कदम उठाया। प्रताड़ना की इस श्रृंखला में शनिवार को आश्रम परिसर में तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट महंत ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी।
परिजनों ने आश्रम की रसोइया पर लगाया आरोप
परिजनों ने आश्रम की रसोइया रजनी तिवारी पर भी पूर्व गद्दीदारों के इशारे पर महंत को फँसाने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला ने एक स्थानीय चैनल पर महंत पर छेड़खानी और हाथ पकड़ने के झूठे आरोप लगाए थे, जिससे महंत अत्यधिक मानसिक तनाव में थे। इसी बदनामी और प्रताड़ना से आहत होकर शंकर शरण दास ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
भीमकुंड समेत दो आश्रमों के महंत थे
गुरुवार दोपहर सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में महंत का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रुहावन ले जाया गया, जहाँ अंतिम संस्कारहोगा। परिजनों की योजना है कि अंतिम संस्कार के बाद उन्हें भीमकुंड आश्रम भी ले जाया जाएगा। महंत शंकर शरण दास भीमकुंड समेत दो आश्रमों के महंत थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।