रीवा से गुजरने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण में करीब 8 हजार पुराने पेड़ काटे गए। एजेंसियों ने 10 गुना पौधे लगाने का दावा किया लेकिन मौके पर पौधे नदारद हैं। आरटीआई से फर्जीवाड़ा उजागर हुआ और पीएम-सीएम से शिकायत की गई है।

रीवा, स्टार समाचार वेब
पौधरोपण भी खेल बन गया है। रीवा से होकर गुजरने वाली तीन नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण में कुल 8 हजार के करीब सालों पुराने पेड़ काटे गए। इन पेड़ों की तुलना में 10 गुना पौधे लगाने थे। निर्माण एजेंसियों ने कागजों में पौधे लगाए। अब वह दिख नहीं रहे। इसका खुलासा आरटीआई से हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता ने इस फर्जीवाड़ा की शिकायत पीएम, सीएम से की है।
ज्ञात हो कि रीवा में पौधरोपण का मुद्दा नया नहीं है। यहां सालों से पौधरोपण अभियान चल रहा है। लाखों पौधे रीवा को ग्रीन बनाने के लिए लगा दिए गए लेकिन वह पौधे अब भी लोगों को नजर नहीं आ रहे हैं। यही खेल बायपास और नेशनल हाइवे में पौधरोपण में भी किया गया। नेशनल हाइवे का चौड़ीकरण किया गया। फोरलेन सड़क बनाई गई। रीवा हनुमना, मनगवां से चाकघाट और रीवा से स्लीमनाबाद नेशनल हाइवे का निर्माण किया गया। इस निर्माण के चक्कर में सड़क के किनारे लगे हजारों पेड़ों की बली ले ली गई। रीवा में पहले रीवा से हनुमना और मनगवां से चाकघाट सड़क का काम एमपीआरडीसी ने कराया। इसके बाद एनएचएआई को हैंडओव्हर कर दिया। एमपीआरडीसी के समय जो पेड़ काटे गए थे। वह भी गायब हो गए। अब जब काटे गए पेड़ों की भरपाई करने की बारी आई तो किसी भी एजेंसी ने मापदंड पूरे नहीं किए। काटे गए पेड़ों की तुलना में एजेंसियों को 10 गुना पौधे लगाने थे। मौके पर पेड़, पौधे नजर ही नहीं आते। मनगवां से चाकघाट और रीवा से हनुमना तक दोनों तरफ कहीं भी पेड़ नहीं हैं। फिर भी कागजों में पेड़ लगा दिए गए हैं। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में एनएचएआई ने लाखों पेड़ लगाने का दावा किया गया है। वहीं बंसल और विंध्याचल एक्सप्रेस वे ने भी हजारों पेड़ सड़कों के किनारे मौजूदगी का दावा किया है लेकिन मौके पर हकीकत कुछ और ही सामने आती हैं। कहीं भी पौधे नजर नहीं आते। सालों पहले सड़क बन गई। टोल वसूली भी हुई अब तक लगाए गए पेड़ बड़े नहीं हो पाए हैं। आरटीआई की जानकारी सामने आने के बाद अब आरटीआई कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत पीएम और सीएम से की है।
पीएम और सीएम से की गई है मामले की शिकायत
आरटीआई कार्यकर्ता पीयूष त्रिपाठी, संजय सिंह बघेल, डॉ विवेक पाण्डेय ने इसकी शिकायत पीएम और सीएम से की है। शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पौधरोपण में अनियमितता का हवाला दिया गया है। पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करने और दोषियों को दंडित करने की मांग की गई है। आरटीआई कार्यकर्ताओं ने शिकायत में कहा है कि यदि पौधे लगाए गए हैं कि तो उनका भौतिक परीक्षण कराया जाए। स्वतंत्र जांच समिति बनाई जाए। उसी जांच समिति से इसकी जांच कराई जाए। आरटीआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीएम भोपाल से एक पत्र प्रशासन के पास जांच के लिए पहुंच गया है। अभी तक उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
किसने कितने पेड़ काटे और लगाए
रीवा से चाकघाट मार्ग एनएच 30
एनएचएआई ने आरटीआई के तहत जानकारी दी है कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच एनएच 30 के निर्माण के दौरान कुल 1824 पेड़ काटे गए। इस अवधि में पर्यावरणीय संतुलन के लिए कुल 1 लाख 68 हजार 998 पौधे लगाए गए। इसमें 71 हजार 801 पौधे मप्र में और 97 हजार 192 पौधे एनएच 30 पर लगाए गए।
रीवा स्लीमनाबाद
एनएचएआई ने आरटीआई के तहत बताया है कि 2.79 लाख रुपए पौध रोपण पर खर्च किए गए। 1.65 लाख पौधे लगाने का दावा किया गया। इसमें 1.44 लाख पौधे जीवित होने की बात एनएचएआई कह रहा है।
एनएच 30 मनगवां से चाकघाट
एमपीआरडीसी से आरटीआई के तहत जानकारी चाही गई थी। इसमें बंसल पाथवेस ने जानकारी दी है कि मनगवां से चाकघाट एनएच 30 इस खंड में कुल 2448 पेड़ काटे गए। वर्तमान में 28 हजार पेड़ उपलब्ध बताए जा रहे हैं।
रीवा हनुमना नेशनल हाइवे 30
एमपीआरडीसी रीवा से आरटीआई के तहत जानकारी चाही गई थी। इसमकें विंध्यांचल एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड ने जानकारी दी है कि रीवा से हनुमना एनएच 30/135 के इस खंड में कुल 3550 पेड़ काटे गए। 42 हजार 435 पौधे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।