जबलपुर में एक इंजीनियरिंग छात्र से उसके मामा ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सवा तीन लाख की ठगी की। फर्जी इंटरव्यू, मेडिकल और वर्दी देकर ठग ने झांसा दिया। आरोपी गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी
जबलपुर. स्टार समाचार वेब
जबलपुर में इंजीनियरिंग के एक छात्र को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके ही रिश्तेदार ने सवा तीन लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने न केवल फर्जी इंटरव्यू और मेडिकल करवाया, बल्कि छात्र को पहनने के लिए फर्जी वर्दी और आईकार्ड तक दे दिया। इस शातिर ठग को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्र आदर्श पटेल रेलवे ऑफिस पहुंचा। वहां अधिकारियों ने उसे बताया कि न तो कोई वैकेंसी है और न ही उसकी कोई नियुक्ति हुई है। यह सुनते ही आदर्श के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी गिरफ्तार, पहले भी कर चुका है ऐसी ठगी
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात घमापुर स्थित आरोपी राकेश सराठे के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके घर से रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ से जुड़े कुछ दस्तावेज और WCRMS का आईकार्ड मिला, जिसकी मदद से वह खुद को रेलकर्मी बताकर लोगों को ठगता था। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह भी सामने आया है कि आरोपी पर 2021 में भी इसी तरह की ठगी का एक मामला दर्ज है।
मामा निकला शातिर ठग
आदर्श पटेल की मां पीको-फॉल का काम करती हैं और आरोपी राकेश सराठे रिश्ते में छात्र का मामा लगता है। वह अक्सर सिलाई का काम देने के बहाने आदर्श के घर आता-जाता था। मार्च में राकेश ने आदर्श की मां से कहा कि जबलपुर मंडल के देवरी रेलवे स्टेशन में कॉमर्शियल विभाग में क्लर्क का पद खाली है और वह आदर्श की नौकरी लगवा सकता है। इसके एवज में उसने 5 लाख रुपए की मांग की, यह कहकर कि पैसे अधिकारियों को देने होंगे। रिश्ते में मामा होने के कारण आदर्श और उसकी मां को राकेश पर कोई शक नहीं हुआ और उन्होंने तीन से चार किश्तों में उसे सवा तीन लाख रुपए दे दिए।
फर्जी मेडिकल और वर्दी का खेल
आरोपी ने ठगी को अंजाम देने के लिए पूरी योजना बनाई थी। वह छात्र को मेडिकल टेस्ट के लिए रेलवे अस्पताल भी ले गया, जहां एक महिला से उसकी बात करवाई गई। मार्च में दस्तावेज जमा करने के बाद से राकेश छात्र को कभी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, कभी रेलवे अस्पताल और कभी रेलवे गेस्ट हाउस ले जाता रहा, ताकि पूरी प्रक्रिया को असली जैसा दिखाया जा सके। उसने आदर्श को नीलांबरी गेस्ट रूम भी दिखाया और ट्रेनिंग के लिए एक फर्जी आईकार्ड और वर्दी दी, जिस पर "कंप्यूटर प्रकोष्ठ, पमरे, सिविल लाइंस" लिखा था। बाद में उसने रेलवे अस्पताल बुलाकर आदर्श का मेडिकल भी करवाया और एक निजी अस्पताल में एक्स-रे भी कराया गया।
रेलवे अधिकारी बनकर मिली महिला भी गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने रेखा वर्मा नाम की महिला को रेलवे बोर्ड की अधिकारी बताकर छात्र से मिलवाया था। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने सबसे पहले विजय नगर घड़ी चौक निवासी रेखा वर्मा को हिरासत में लिया। उसने बताया कि वह राकेश के कहने पर खुद को रेलवे अधिकारी बताकर आदर्श से मिली थी और इसके बदले में उसे 5 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश सराठे को गिरफ्तार किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।