मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में पौधरोपण अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण सुंदर, स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का उपहार है। भोपाल में 5100 पौधे लगाने का संकल्प।

हाइलाइट्स
भोपाल: स्टार समाचार वेब.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पौधरोपण धरती पर जीवन का आधार है और यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुंदर, स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का सबसे बड़ा उपहार है। मंगलवार को राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में नगर निगम भोपाल और भोजपाल मित्र परिषद द्वारा आयोजित एक दिवसीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
सर्वाधिक वन संपदा वाला राज्य मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस बात पर खुशी जताई कि मध्य प्रदेश देश के उन राज्यों में से है जहाँ सर्वाधिक वन संपदा मौजूद है। उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन के संतुलन को पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक बताया और कहा कि सावन के महीने में पौधरोपण का यह संकल्प राजधानी भोपाल के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने लगाया बेल-पत्र का पौधा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेल-पत्र का पौधा रोपा। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पर्यावरण जागरूकता संदेश देती पेंटिंग्स और प्रोजेक्ट्स का भी अवलोकन किया और उनसे संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिन क्षेत्रों में पहले वन संपदा का नुकसान हुआ है, वहाँ दोबारा से पौधरोपण करना बेहद ज़रूरी है, ताकि वे क्षेत्र फिर से हरे-भरे और जीवंत हो सकें।
5100 पौधे लगाने का संकल्प
इस एक दिवसीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत भोपाल शहर में 5100 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य को समर्पित संस्थाओं और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।