भोपाल में महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन। रीना बोरासी के नेतृत्व में 'रसोई संसद' लगाकर खाली सिलेंडर और चकला-बेलन के साथ जताया विरोध। वित्त मंत्री के बंगले के घेराव की चेतावनी।

महंगाई के खिलाफ भोपाल में मप्र महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी की सड़कों पर महंगाई के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेठिया के नेतृत्व में एक अनोखा प्रदर्शन किया, जिसे 'रसोई संसद' का नाम दिया गया। पीसीसी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने चकला-बेलन लेकर रोटियां बेलीं और थाली बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में खाली गैस सिलेंडर, कड़ाही और चकला-बेलन ले रखा था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कमरतोड़ महंगाई के कारण दाल, अनाज और खाद्य तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार की रसोई का बजट पूरी तरह चरमरा गया है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने सीधे तौर पर सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा-
"18 फरवरी को पेश होने वाले बजट में यदि जनता को महंगाई से राहत नहीं मिली, तो 19 फरवरी को हम वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करेंगे। उज्ज्वला योजना केवल विज्ञापनों तक सीमित है; हकीकत यह है कि आज भी गरीब और आदिवासी परिवारों के बच्चे जंगल से लकड़ियाँ बीनकर ला रहे हैं, तब जाकर घर का चूल्हा जल रहा है।"
₹400 में सिलेंडर: कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमत तत्काल घटाकर ₹400 की जाए।
16 लाख 'असहाय' हितग्राही: कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश में 16 लाख से अधिक उज्ज्वला हितग्राही ऐसे हैं, जो अत्यधिक कीमत के कारण दोबारा सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं।
बीजेपी पर तंज: महिला कार्यकर्ता रूपाली शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता विपक्ष में रहते हुए ₹400 के सिलेंडर पर प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज सत्ता में आने के बाद उन्हें जनता का दर्द दिखाई नहीं दे रहा।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक रूप से सड़क पर ही रोटियां बनाई गईं, ताकि सरकार को यह संदेश दिया जा सके कि चूल्हा जलाना अब आम आदमी के बस के बाहर होता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।