उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में मथुरा-पलवल ट्रैक पर वृंदावन रोड और अझई स्टेशन के बीच मंगलवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कोयला लदी एक मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-आगरा रेल मार्ग की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

आगरा. स्टार समाचार वेब
उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में मथुरा-पलवल ट्रैक पर वृंदावन रोड और अझई स्टेशन के बीच मंगलवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कोयला लदी एक मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दिल्ली-आगरा रेल मार्ग की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इस दुर्घटना के कारण भोपाल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
शताब्दी एक्सप्रेस रद्द; कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट: इस हादसे के चलते रेलवे ने रानी कमलापति (आरकेएमपी)-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12001/02) की आज की एक ट्रिप रद्द कर दी है। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए 10 से अधिक ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं।
प्रभावित और परिवर्तित रूट वाली प्रमुख ट्रेनें (21/22 अक्टूबर):
हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद एक्सप्रेस (12722): वाया नई दिल्ली-दिल्ली-छाता-मितावली-आगरा/बयाना।
हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (12804): वाया निजामुद्दीन-छाता-मितावली-आगरा।
हजरत निजामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस (12708): वाया निजामुद्दीन-छाता-मितावली-आगरा।
फिरोजपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस (12138): वाया नई दिल्ली-छाता-मितावली-आगरा।
हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (12618): वाया निजामुद्दीन-छाता-मितावली-आगरा।
हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस (12156): वाया निजामुद्दीन-नई दिल्ली-दिल्ली-छाता-मितावली-आगरा।
नई दिल्ली-बैंगलुरू कर्नाटका एक्सप्रेस (12628): वाया निजामुद्दीन-नई दिल्ली-दिल्ली-छाता-मितावली-आगरा।
नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस (12622): वाया निजामुद्दीन-दिल्ली-गाजियाबाद-छाता-मितावली-आगरा।
श्री गंगानगर-हुजूर साहेब नांदेड एक्सप्रेस (12486): वाया रेवाड़ी-अलवर-मथुरा।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। भारी क्रेन की मदद से डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक को बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए रेल मदद 139 या ऑनलाइन माध्यमों से उचित जानकारी प्राप्त करने की अपील की है और हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।