सिंगरौली में एनसीएल की निगाही खदान में अवैध कबाड़ का करोबार जोरों पर, सिक्योरिटी और पुलिस की मिलीभगत से चल रहा लाखों का खेल। कबाड़ चोर बेखौफ होकर खदान से कीमती स्क्रैप ले जाते हुए प्रशासन को दे रहे चुनौती।

एनसीएल सिक्योरिटी की मिलीभगत से चल रहा रोजाना लाखों का खेल
सिंगरौली, स्टार समाचार
एनसीएल के निगाही में एक कबाड़ी एनसीएल के जमीन पर अवैध कब्जा कर अपना कबाड़ का करोबार धड़ल्ले से संचालित कर रहा है। बताया जा रहा है कि कबाड़ी के द्वारा एनसीएल के निगाही परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं से बेशकीमती पार्ट्स चोरी कराकर रातोरात भूसामोड़ या फिर खनहना कबाड् दुकान में कटिंग कराकर गाड़ी से लोडकर भिजवा देता है। बताया जा रहा है कि यह सब खेल एनसीएल सिक्योरिटी की मिलीभगत से हो रहा है। जहां रोजाना लाखो का कबाड़ चोरी का पार हो रहा है।
जिले में तेजी से बढ़ रहे औद्योगिकीकरण के साथ-साथ विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कार्यक्षेत्र से निगाही खदान से बेशकीमती पार्ट्स की चोरी पर पुलिस द्वारा बरती जा रही सख्ती महज एक झूठा आडम्बर साबित हो रहा है। निगाही परियोजना में कबाड़ चोरों की सक्रियता को देखकर सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस की सख्ती इन चोरों पर बेअसर हो गई है। बतातें चलें कि जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कबाड़ की चोरी का ऐसा निरंतर क्रम देखने को मिल रहा है। लेकिन लचर पुलिस प्रशासन की कमजोरी का फायदा उठा रहे कबाड़ चोरों की चांदी हो गई है।
सूत्र बताते हैं कि यहां कबाड़ संचालक निगाही में एनसीएल के जमीन पर अवैध कब्जा कर अपना कबाड़ का साम्राज्य फैला रखा है। इनकी हनक निगाही परियोजना में इतना है कि क्या मजाल एनसीएल का कोई सिक्योरिटी उसके अवैध कारोबार पर रोकटोक कर सके।
सूत्र बता रहे हैं कि कबाड़ दुकान संचालक देखरेख के लिए बकायदे गुर्गे तैनात कर रखा है। ताकि काम में कोई रुकावट न हो। विश्वस्त सूत्रों की बातों पर गौर करें तो विभाग के कुछ ओहदेदार अधिकारी भी इन अवैध कार्यो पर अपनी अपरोक्ष सहमति दिये हुए हैं। निचले स्तर के पुलिस कर्मियों को अवैध कारोबारी कुछ समझते ही नहीं, लेकिन इसके बाद भी थाना स्तर पर कार्यवाईयों के नाम पर झूठे आडम्बर दिखाकर खूब बाहवाही लूटी जा रही है।
एनसीएल के निगाही खदान में फिर बढ़ी चोरी
निगाही क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं। निगाही खदान के पीछे खुलेआम संचालित हो रही कबाड़ की दुकान को लेकर क्षेत्र में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस पूरे कारोबार के पीछे किसका संरक्षण है।
खदानों के चोरी हो रहा कीमती स्क्रैप
सूत्रों की मानें तो यहां दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कबाड़ की दुकान चलाई जा रही है। इन पर आरोप है कि वे निगाही और अमलोरी खदानों से लगातार चोरी कर कीमती स्क्रैप को पिकअप वाहन के जरिए उत्तर प्रदेश तक भेज रहे हैं। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है लेकिन अब तक न तो पुलिस और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई की है।
पुलिस पर संरक्षण के आरोप
आरोप है कि इन कबाडियों को स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से वे न सिर्फ बेखौफ होकर अवैध व्यापार चला रहे हैं बल्कि खुलेआम पुलिस को चुनौती भी दे रहे हैं। यह गंभीर आरोप क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं।
छुटपुट कार्रवाईयों पर बटोर रहे वाहवाही
यहां यदि जिले के एकाध खास थाना क्षेत्रों की वस्तुस्थिति पर गौर करें तो पता चलता है कि संबंधित थानाधिकारी द्वारा छुटपुट कार्रवाईयां कर उनका व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जाता है। ताकि वरिष्ठ विभागीय ओहदेदार अधिकारियों की नजर में उनकी खारखासी कारगर साबित हो, और होता भी ऐसा ही है, छुटपुट कार्रवाईयों को देख विभागीय ओहदेदार संबंधित थाने से अपनी नजरें हटा लेतें हैं और बाद में इन कार्यवाईयों से मिली वाहवाही की आड़ में संबंधित थानाधिकारी द्वारा जमकर गफलतबाजी की जा रही है जो क्षेत्रीय जनों के लिए अब एक चर्चा का विषय भी बन गया है।
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह