सतना के कोठी–मझगवां क्षेत्र में एक नीलगाय ने 11 वनकर्मियों की रेस्क्यू टीम को पूरे 8 घंटे तक चुनौती दी। खेतों और गांवों के बीच दौड़ती नीलगाय से किसान सहमे रहे, एक किसान घायल हुआ, अंततः शाम को उसे सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जंगल और गांव की सरहद पर शुक्रवार का दिन किसी थ्रिलर से कम नहीं रहा। एक अकेली नीलगाय ने 11 वनकर्मियों की टीम को पूरे 8 घंटे तक छकाए रखा। सुबह से शाम तक चला यह रेस्क्यू ऑपरेशन कोठी से शुरू होकर मझगवां के गांवों तक जा पहुंचा, जहां रबी फसलों की रखवाली कर रहे किसान डर और सतर्कता के बीच समय काटते रहे। वन विभाग को सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिली थी। एक नीलगाय को जंगल की सीमा छोड़ खेतों की तरफ बढ़ रही है। इसके आधे घंटे बाद यानि 11 बजे से मझगवां वन परिक्षेत्र की रेस्क्यू टीम वनपरिक्षेत्राधिकारी रंजन परिहार के नेतृत्व में नीलगाय को सुरक्षित जंगल की ओर मोड़ने निकली। लेकिन नीलगाय हर बार नई दिशा पकड़ लेती। कभी गेहूं-चना के खेत में घुसकर फसल के बीच दौड़ लगाती, कभी गांव की पगडंडियों के पास से निकलती, तो कभी झाड़ियों में छिपकर टीम की नजरों से ओझल हो जाती। थक-हारकर जब वनकर्मी उसे जंगल की ओर खदेड़ते, वह फिर पलटकर खेतों की तरफ भाग निकलती। इस तरह से शाम 7 बजे तक में टीम को सफलता मिली।
सहमे रहे किसान
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसान अपने-अपने खेत छोड़ किनारे हो गए। महिलाओं-बच्चों और बुजुर्गों ने भी नीलगाय के गुजरने वाले रास्तों पर सतर्क दूरी बनाए रखी। किसानों का कहना है कि इन दिनों फसलें नमी, तापमान और बढ़वार की संवेदनशील अवस्था में है। ऐसे में नीलगाय का खेत में प्रवेश बड़ी तबाही ला सकता था। हालांकि समय रहते टीम की मुस्तैदी से फसल को गंभीर नुकसान से बचा लिया गया।
नयागांव का किसान घायल
नीलगाय ने कोठी से मझगवां के बीच रेस्क्यू टीम को जबरदस्त तरीके से छका रखी थी। उसे कई बार जंगल की ओर भगा दिया गया लेकिन बार बार वह रोड क्रास कर पहुंच रही थी। इस चक्कर में एक किसान भी घायल हो गया। रेस्क्यू टीम को लीड कर रहे वनपरिक्षेत्राधिकारी श्री परिहार ने बताया कि नयागांव के निवासी 40 साल के पप्पू कोल नीलगाय के हमले में घायल हो गए हैं। उनके कई जगह चोट आई है।
भरगवां जंगल की ओर भेजा
मझगवां वन परिक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने करीब शाम 7 बजे अथक प्रयास के बाद नीलगाय को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। जानकारी है कि उसे भरगवां के जंगल की ओर भेज दिया गया है। तब कहीं जाकर किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने अब वन-सीमा पर स्थायी प्रबंधन, फेंसिंग, और वन्यजीव-जागरूकता कार्यक्रमों की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी भागम-भाग किसी हादसे में न बदले।
यह भी पढ़ें: प्यार में हारे युवक ने भेजा अपना आख़िरी मैसेज

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।