सतना जिला अस्पताल में 15 साल बाद टिटनेस का दुर्लभ मामला सामने आया है। पन्ना जिले के 19 वर्षीय युवक के पैर में कील चुभने के बाद टिटनेस का इंजेक्शन नहीं लगवाने से संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया। मरीज ICU में भर्ती है और ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचार जारी है।

रेयर बीमारी टिटनेस का बैक्टीरिया एक्टिव हुआ
हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
डेढ़ दशक के बाद रेयर बीमारी टिटनेस का बैक्टीरिया एक्टिव हुआ है। यहां के जिला अस्पताल में पीड़ित को भर्ती भी कराया गया गया है। जिसका उपचार आईसीयू में किया जा रहा है। हालात यह है कि उसे ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है। शरीर में टिटनेस के बैक्टीरिया फैल जाने से मरीज का शरीर अकड़ने के साथ मुंह खुलना भी बंद हो गया है। मरीज को अभी नाक में नाली लगाकर तरल पदार्थ दिया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक पन्ना जिले के सरसा गांव निवासी लोकेन्द्र सिंह पिता मुन्ना सिंह उम्र 19 साल शहर के बाहर मंगलुरु में रहकर सटरिंग का कार्य करता था। एक सप्ताह पहले कार्य के दौरान उसके पांव में कील घुस जाने के कारण वह घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के लिए घाव में पट्टी करवाकर दर्द निवारक दवाइयां दी गई थी, लेकिन मरीज द्वारा टिटनेस का इंजेक्शन नहीं लगवाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक टिटनेस के आधुनिक टीके के कारण अब यह बीमारी बड़ी रेयर हो गई है। इसके पहले जिले में 2010-11 में टिटनेस का मरीज मिला था और अब 2026 में पन्ना जिले का मरीज टिटनेस से पीड़ित पाया गया है।
मरीज का पल्स-बीपी हाई
तीन दिन बाद मरीज के घाव में संक्रमण फैलने लगा और मरीज को असहाय पीड़ा होने लगी। मरीज का पल्स और बीपी भी हाई होने लगा था। पीड़ा ठीक न होने पर उसने पन्ना आकर इलाज कराने का मन बनाया। संक्रमण से पीड़ित युवा जिला अस्पताल आने से पहले मैहर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने देखकर उसे जिला अस्पताल सतना में उपचार कराने की सलाह दी।
दिया गया इम्यूनोग्लोबिन और एंटीबायोटिक का डोज
चिकित्सकों ने बताया कि मरीज जब जिला अस्पताल पहुंचा संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया था। मरीज की क्लीनिकल हिस्ट्री से पता चला कि मरीज को टिटनेस का संक्रमण हुआ है। गंभीर अवस्था में होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। मरीज का पूरा शरीर अकड़ा हुआ है। मरीज को बचाने के लिए इम्यूनोग्लोबिन और एंटीबायोटिक का डोज शुरू किया गया। जिला अस्पताल में यह इम्म्यूनोग्लोबिन भर्ती मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध होता है जबकि बाजार में यह इंजेक्शन महंगा बिकता है। हालांकि मरीज की सेहत में अब सुधार है लेकिन अभी 10 से 12 दिन ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा इसके बाद मरीज का कल्चर रिपोर्ट कि जांच कराकर बैक्टीरिया की जांच की जाएगी।
ये रेयर बीमारी है। लम्बे समय बाद जिला अस्पताल में टिटनेस का कोई केस आया है। जंग लगे लोहे आदि से चोट लगने पर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना जरूरी है। इसे लगाने के बाद 6 माह तक संक्रमण से बचा जा सकता है। इस बीमारी से पीड़ित की पहचान 3 दिन से 21 दिन के बीच में होती है।
डॉ. बद्री विशाल सिंह, एमडी, मेडिसिन जिला अस्पताल

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।