रीवा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोर को कुत्ते ने काटा और समय पर रैबीज वैक्सीन लगवाने के बावजूद रैबीज फैल गया। मासूम की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उपचार से इनकार कर दिया। सिरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन पर उठे सवालों ने जनस्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

सिरम इंस्टीट्यूट के रैबीज वैक्सीन की क्वालिटी पर सवाल: रीवा में हुई घटना के बाद मासूम की हालत बिगड़ी
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर में डॉग बाइट का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रैबीज वैक्सीन की क्वालिटी पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। डॉग बाइट के शिकार हुये 14 वर्षीय किशोर के शरीर में इंजेक्शन लगने के बाद भी रैबीज के वायरस फैल गए और किशोर हाइड्रोफोबिया का शिकार हो गया है। मासूम की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि वह भी कुत्तों की तरह हरकत करने लगा है। लिहाजा संजय गांधी अस्पताल के चिकित्सकों ने उपचार करने से हाथ खड़ा कर दिया है।
दरअसल, पहड़िया गांव निवासी राजेश नट का 14 वर्षीय पुत्र नितिन नट गत जून माह में शहर के नरेन्द्र नगर निवासी अपने मौसी के घर छुट्टियां बिताने आया था। 16 जून की सुबह एक आवारा कुत्ते ने उसे काट खाया। इस घटना में किशोर के गले में गहरा जख्म हो गया। परिजन तत्काल उसे कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल ले गये और चिकित्सकों की सलाह पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद समय-समय पर वैक्सीन की दो और डोज भी उसे लगाई गई।
जबकि चौथा डोज आने वाली 14 जुलाई को लगना था, लेकिन इसके पहले ही सोमवार की दोपहर किशोर की हालत बिगड़ गई और वह कुत्तों की तरह हरकत करने लगा। परिजन मंगलवार की सुबह आनन-फानन में उसे संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बताया कि किशोर के शरीर में रैबीज वायरस फैल चुका है अब उसका बचना मुश्किल है। ऐसे में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि जब वैक्सीन के डोज समय-समय पर लगे तो किशोर की हालत कैसे बिगड़ गई।
रैबीज इंजेक्शन सप्लाई कर रही कंपनी हुई थी ब्लैक लिस्ट
प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग जिन दो फर्मों से रैबीज के इंजेक्शन खरीदता है, उन दोनों ही फर्मों को समय पर सप्लाई न करने के कारण पूर्व में ब्लैक लिस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में एक कंपनी का ब्लैक लिस्ट आदेश निरस्त कर दिया गया था। बताया रहा है, जो इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे को इंफेक्शन फैला वह सीरम का है। बता दें मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा समय पर रैबीज के लिए रैबीज इम्मुनोग्लोबुलिन इंजेकशन समय पर सप्लाई नहीं करने के कारण आदेश क्रमांक 3587 दिनांक 27.07.2024 द्वारा फर्म मेसर्स प्रोसपर चैनल लाइफ साइंस इंडिया प्रा.लि. नई दिल्ली को दो साल के लिए नॉन-सप्लाई आधार पर प्रॉडक्ट ब्लेकलिस्ट/डीबार किया गया था। वहीं आदेश क्रमांक 7737 दिनांक 28.10.2024 के अनुसार मेसर्स भारत सिरम एंड वैक्सीन्स लिमिटेड को दो साल के ब्लैकलिस्ट/ डीबार किया गया था। भारत सिरम को आदेश क्रमांक 530 दिनांक 15.05.2025 द्वारा ब्लैकलिस्टिंग आदेश को निरस्त कर दिया गया। अभी प्रदेश में रैबीज की सप्लाई भारत सीरम कर रहा है। इंजेक्शन लगने के बाद इंफेक्शन फैलना असामान्य मामला बताया जा रहा है। विशेषज्ञ कह रहे हैं ऐसा लाखों में एक केस में होता है।
कुत्ता मस्तिष्क के जितने पास काटता है खतरा उतना ज्यादा रहता है, लेकिन वैक्सीन लगने के बाद यदि रैबीज फैल गया है तो यह हैरान करने वाला है। हमारे यहां पब्लिक हेल्थ कार्पोरेशन से ही वैक्सीन की खरीदी की जाती है। ऐसा लाखों में एक होता है, जब वैक्सीनेशन के बाद रैबीज फैले और मरीज की हालत गंभीर हो जाए।
डॉ. संजीव शुक्ला, सीएमएचओ रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।